मथुरा में पड़ौसी ने वकील को पीट-पीट कर मार डाला, बेटा घायल

मथुरा 

मथुरा शहर कोतवाली के कृष्णा नगर की सुखदेव नगर कॉलोनी में गुरूवार आधी रात के करीब सीनियर एडवोकेट  गंगा प्रसाद वरुण की पड़ौसी ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना में वकील का बेटा भी घायल हुआ है। वारदात के बाद वकीलों में आक्रोश फ़ैल गया। पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला जज पहुंची फैमिली कोर्ट, लगाई ये गुहार, आया ये फैसला | सरकारी वकील पति को लगा झटका

एडवोकेट गंगा प्रसाद वरुण जिनका मर्डर हुआ है

पुलिस के अनुसार एडवोकेट  गंगा प्रसाद वरुण का पड़ोसी लक्ष्मण और उसके बेटे टेम्पो चलाते हैं। टेंपो का शीशा टूट गया था। इसका आरोप लक्ष्मण ने वकील गंगा प्रसाद और उनके बेटों पर लगाया और पुलिस से शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को रफा दफा कर दिया। आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद लक्ष्मण और उसके परिवार के लोग लाठी डंडे लेकर वकील के घर पहुंच गए और हमला कर दिया। जिसमें गंगा प्रसाद उनका बेटा अशोक सहित 4 लोग घायल हो गए।  इसमें गंभीर रूप से घायल होने के बाद वकील को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। बताया गया कि वकील का पड़ोसी लक्ष्मण से पूर्व में भी विवाद चल रहा है।

सीनियर वकील गंगा प्रसाद वरुण की हत्या किए जाने की जानकारी मिलते ही वकीलों में आक्रोश फैल गया। वकीलों में एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। आक्रोशित वकील सीनियर अधिवक्ता के सभी हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

सीनियर वकील की हत्या किए जाने की वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही 2 आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि अधिवक्ता का पहले से ही विवाद था। उसी विवाद को लेकर पड़ोसी से गुरुवार की रात झगड़ा हुआ।

नोट: अपने मोबाइल पर नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

महिला जज पहुंची फैमिली कोर्ट, लगाई ये गुहार, आया ये फैसला | सरकारी वकील पति को लगा झटका

राजस्थान साहित्य अकादमी देगी गत तीन वर्ष के बकाया पुरस्कार, 30 अप्रेल तक मांगी प्रविष्टियां

हिमाचल बना ‘हेराफेरी का अंचल’ | कैग ने किए करोड़ों के घपले के चौंकाने वाले खुलासे, अफसरों के खिलाफ जांच की सिफारिश | NPS में भी कर्मचारियों के जमा नहीं किए करोड़ों

SSC CGL 2023:SSC ने निकाली बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई | यहां देखिए डिटेल

बस सात साल और करिए इंतजार! अब 2030 के बाद हमेशा के लिए अमर हो जाएंगे आप

Good News: स्मॉल सेविंग्स स्कीम पर अब मिलेगा ज्यादा ब्याज, सरकार ने बढ़ाई ब्याज दरें | जानें नई दरें

भांजे की शादी में 8 करोड़ 15 लाख का मायरा, 2.21 करोड़ नकद, एक किलो सोना, 100 बीघा जमीन और गांव के हर परिवार को दिया डेढ़ तोला चांदी का सिक्का