फर्रुखाबाद
कासगंज फर्रुखाबाद एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार को मध्यरात्रि आग लग गई।आग लगने से तकरीबन 06 यात्री झुलस गए। जीआरपी ने झुलसे यात्रियों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की रेलवे ने उच्चस्तरीय जांच कराए जाने के आदेश दिए हैं।
जिस वक्त ट्रेन में आग लगी उस वक्त ट्रेन कासगंज से चलकर फर्रुखाबाद जा रही थी। हादसा हरसिंहपुर-गोवा हॉल्ट के पास हादसा हुआ। आग लगने की सूचना के बाद ट्रेन को तुरंत रोका गया। जब तक फायर बिग्रेड की टीम पहुंचती तब तक ट्रेन की एक बोगी जल चुकी थी। दूसरी बोगियों को बचाने के लिए जलती बोगी को ट्रेन से अलग कर दिया। फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
कासगंज से रवाना हुई यह ट्रेन रात 11.20 बजे थाना मऊ दरवाजा के हथियापुर के पास जैसे ही पहुंची वैसे अचानक बर्निंग ट्रेन बन गई। ट्रेन संख्या 05389 की चौथी बोगी में लगी आग से ट्रेन आग का गोला बन कर दौड़ने लगी। चलती ट्रेन में आग देख सवारियों में हड़कंप मच गया और बोगी से कूद यात्रियों ने जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तीन घण्टे तक धूं-धूं कर ट्रेन जलती रही। आग लगने से पूरी तरह बोगी जल गई। बताया जाता है कि इस ट्रेन में आग बुझाने के सयंत्र मौजूद नहीं थे।ट्रेन के चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। आग लगने पर समय से चालक ने ट्रेन रोक दी।
चलती ट्रेन में लगी आग से आधा दर्जन यात्री झुलस गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगरा के एसपी जीआरपी ने बताया कि हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। क्योंकि, ट्रेन फर्रुखाबाद के पास पहुंच चुकी थी और लगभग सभी यात्री ट्रेन से उतर चुके थे। रविवार होने की वजह से अप-डाउन करने वाले रेगुलर पैसेंजर्स भी ट्रेन में नहीं थे। फिलहाल, आग कैसे लगी इसकी जांच के लिए रेलवे ने एक जांच कमेटी गठित कर दी है। सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। हादसे के कारण कई घंटे रेलवे ट्रैक बाधित रहा है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 8 करोड़ के पोषाहार घोटाले में बड़ा धमाका | 8 साल बाद ACB का शिकंजा, महिला पर्यवेक्षक, AAO और संविदा-कर्मियों समेत 18 लोग गिरफ्तार | फर्जी बिलों से डकार गए बच्चों का निवाला
- टॉयलेट में फेंके रिश्वत के नोट, फिर भी नहीं बच पाया पटवारी | नामांतरण खोलने के बदले रिश्वत लेते ACB ने दबोचा
- किसानों का हल्ला बोल | लैंड पूलिंग योजना के खिलाफ भरतपुर में उग्र प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरा, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
- पोस्टर रिलीज के साथ साहित्यिक हलचल तेज | 2 अगस्त को होगा राष्ट्रीय स्तर का बड़ा आयोजन, 50 नगद पुरस्कारों की घोषणा
- कहानी, कविता और कल्पनाओं की उड़ान | दौसा में बच्चों ने सीखा ‘शब्दों से दुनिया गढ़ने’ का हुनर
- तेल-तेल चिल्ला रही दुनिया… और बंगाल से आई बड़ी खबर | अशोकनगर के नीचे दबा है ‘ब्लैक गोल्ड’, दिल्ली से ONGC तक बढ़ी हलचल
- कैश, कैमरे और ‘राहत’ का काला खेल | TMC नेता के ठिकानों पर पड़ा छापा तो 80 लाख बरामद, तालाब तक पर ED की नजर
- ‘दुकान को कमर्शियल कराने’ की कीमत 8.50 लाख | मेडिकल स्टोर संचालक से रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी रंगे हाथ दबोचा गया
- राज्य स्तरीय सीनियर कॉल्विन शील्ड के लिए भरतपुर टीम घोषित | चयन प्रक्रिया, फिटनेस टेस्ट और दो चयन मैचों के बाद 16 सदस्यीय स्क्वॉड फाइनल
- कुम्हेर गेट से कलेक्ट्रेट तक किसान हुंकार | भरतपुर में 26 मई को ‘लैंड पूलिंग’ के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन, बाजारों से निकलेगा जनसैलाब
