हमें अपने अधिकारों का तो ज्ञान, किन्तु अपने कर्तव्य भूल बैठे | ABRSM का कर्तव्य बोध दिवस

सांभर लेक

राजकीय शाकम्भर स्नातकोत्तर महाविद्यालय सांभर लेक में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (उच्च शिक्षा) के तत्वावधान में “कर्तव्य बोध दिवस ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

दरपन मन टूक टूक हो गया…

कार्यक्रम का आरम्भ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। साथ ही स्वामी विवेकानन्द एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चित्रों पर माल्यार्पण भी किया गया। अतिथि परिचय एवं स्वागत पश्चात इकाई सचिव रुबेन माथुर ने कहा कि यदि हम केवल अपने अधिकारों की बात करेंगे और कर्तव्यों की उपेक्षा करेंगे तो समाज में संघर्ष, तनाव और अराजकता होगी। इसलिए कर्तव्य बोध आवश्यक है।

कार्यक्रम  की मुख्य अतिथि एवं वक्ता प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की दीदी बी. के. रीना रहीं। उन्होंने कहा कि आज हमें अपने अधिकारों का तो ज्ञान है, किन्तु हम अपने कर्तव्य भूल गये हैं। यदि हम सब अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही रूप से करें तो हमें अधिकार मांगने की आवश्यकता ही नहीं रहेगीI उन्होंने कहा कि हम स्वयं के साथ ही परिवार, समाज, राष्ट्र, प्रकृति एवं ईश्वर के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्धारण कर उनका निर्वहन करें तभी हमारा जीवन सार्थक होगा। अधिकार और कर्तव्य दोनों का संतुलन एवं सामन्जस्य आवश्यक है।

लॉ के प्रोफ़ेसर साहब ने स्टूडेंट्स को ऐसे सिखाया सबब

कार्यक्रम  में एक नाटक का मंचन हुआ जिसके माध्यम से कर्तव्यों का महत्त्व समझाया और बताया गया कि जो अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं और अन्य लोगों के प्रति संवेदनशील होते हैं वो जीवन में हमेशा सफलता प्राप्त करते हैं और समाज में प्रतिष्ठित होते हैं। नाटक में ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय की सात लोगों की टीम ने भाग लिया।

ए. बी. आर. एस. एम., राजस्थान (उच्च शिक्षा) के अध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार शर्मा ने कहा कि  सुभाष चंद्र बोस सहित अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उच्च शिक्षित थे। चाहते तो वो भी अंग्रेजों की नौकरी करते हुये अपना गृहस्थ जीवन जी सकते थे। लेकिन उन्होंने उस वक्त राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को प्राथमिकता दी और अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। हमारा भी राष्ट्र के प्रति भी कर्तव्य है और हमें परिस्थिति के अनुरूप उसका निर्धारण कर निर्वहन करना चाहिये। उन्होंने मुख्य अतिथि एवं उनकी टीम के प्रति संगठन की ओर से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी एव संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

नोट:अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’ की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम  और सिटी लिखकर मैसेज करें

दरपन मन टूक टूक हो गया…

कांग्रेस में कोल्ड वॉर: सीएम गहलोत ने सचिन पायलट को नाकारा, निकम्मा और गद्दार के बाद अब बताया कोरोना वायरस

लॉ के प्रोफ़ेसर साहब ने स्टूडेंट्स को ऐसे सिखाया सबब

सचिन पायलट का सीएम अशोक गहलोत पर तीखा कटाक्ष- तिजोरी से पेपर बाहर आ गया और अफसर जिम्मेदार नहीं; यह तो जादूगरी हो गई

आदमी अब खूब रोता है…

इस राज्य में निकलीं असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर बम्पर भर्तियां

Big Question: क्या महिलाओं के शव का पोस्टमार्टम पुरुष डॉक्टर कर सकता है? | जज ने दिया यह निर्देश