भरतपुर की बेटी को बड़ी जिम्मेदारी | हिन्दू महिला सभा जयपुर ग्रामीण की कमान अब कीर्ति शर्मा के हाथ

भरतपुर की कीर्ति शर्मा को हिन्दू महिला सभा जयपुर ग्रामीण का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पवन कुमार पूनियाँ ने यह जिम्मेदारी सौंपी, नारी शक्ति में उत्साह।

जयपुर 

अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पूनियां ने संगठन विस्तार के तहत बड़ा फैसला लेते हुए भरतपुर की बेटी कीर्ति शर्मा को हिन्दू महिला सभा जयपुर ग्रामीण का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

अब छुट्टी ‘मांगनी’ नहीं, हक बन गई | 6 महीने में पेड लीव, हर साल कैश और ‘रिजेक्टेड’ छुट्टियां भी नहीं होंगी बेकार

कीर्ति शर्मा, भरतपुर निवासी पंडित सुरेंद्र शर्मा की पुत्री हैं। उनकी नियुक्ति को संगठन में महिला नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। लंबे समय से सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने के कारण उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।  उनकी नियुक्ति की घोषणा से  हिन्दू संगठनों से जुड़ी नारी शक्ति में उत्साह की लहर दौड़ गई। कई महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कीर्ति शर्मा को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

मीठा हुआ फीका! चीनी से दूरी बढ़ा रहा देश | गुड़ की मिठास ने बदल दिया पूरा खेल

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।