भरतपुर क्रिकेट में बड़ा मौका | कॉल्विन शील्ड के लिए 3 मई को होगा सीनियर टीम का चयन ट्रायल

भरतपुर (Bharatpur) में कॉल्विन शील्ड सीनियर क्रिकेट टीम के चयन के लिए 3 मई को सेंट्रल एकेडमी स्कूल सेवर में सुबह 7 बजे ट्रायल आयोजित होगा, सभी खिलाड़ियों के लिए जरूरी दस्तावेज अनिवार्य किए गए हैं।

भरतपुर (संजीव चीनिया )

राजस्थान क्रिकेट संघ के तत्वावधान में 11 मई से जयपुर में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता कॉल्विन शील्ड के लिए भरतपुर जिले की टीम के चयन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके लिए एक दिवसीय चयन ट्रायल का आयोजन 3 मई रविवार को सुबह 7 बजे से किया जाएगा।

यह ट्रायल सेवर मथुरा बाईपास रोड स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल कैंपस में होगा, जहां जिलेभर के इच्छुक क्रिकेट खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

अब नहीं आएगा बुढ़ापा? | शरीर की ‘एजिंग मशीन’ बंद करने वाली जीन दवा पर बड़ा खुलासा

जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुधन तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को अपने साथ आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा।

खिलाड़ियों को ट्रायल के समय जन्म प्रमाणपत्र (डिजिटल कॉपी), मूल निवास प्रमाण पत्र (डिजिटल कॉपी), आधार कार्ड, 10वीं की मार्कशीट, तथा माता-पिता का आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड साथ लाना होगा। इसके अलावा माता-पिता के 20 वर्ष पुराने वोटर लिस्ट में नाम की प्रति भी आवश्यक होगी।

इसके साथ ही खिलाड़ियों की आधार हिस्ट्री का अपडेट वेरिफिकेशन भी किया जाएगा। सभी दस्तावेज मूल (ओरिजिनल) रूप में प्रस्तुत करने होंगे।

खिलाड़ियों को अपनी सफेद क्रिकेट किट और खेल से संबंधित सभी उपकरण भी साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ट्रायल के दौरान पूरी तैयारी के साथ प्रदर्शन किया जा सके।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

अब छुट्टी ‘मांगनी’ नहीं, हक बन गई | 6 महीने में पेड लीव, हर साल कैश और ‘रिजेक्टेड’ छुट्टियां भी नहीं होंगी बेकार

मीठा हुआ फीका! चीनी से दूरी बढ़ा रहा देश | गुड़ की मिठास ने बदल दिया पूरा खेल

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।