दौसा
दौसा जिले में शुक्रवार को दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। एक घायल हो गया। इनमें एक हादसा महुवा थाना क्षेत्र में और दूसरा दौसा सदर थाना इलाके में हुआ।
महुवा थाना क्षेत्र में हिंडौन रोड पर सांथा मोड़ के पास हादसे में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से खेत में उतर गई। इससे अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाने के खोहरा मलावली गांव निवासी बाइक चालक शेरसिंह मीणा (24) व उसका साथी गौरव मीणा निवासी सिरस वैर भरतपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को महुवा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शेरसिंह मीणा की मौत हो गई। जबकि घायल गौरव मीणा को दौसा रेफर कर दिया गया।
दौसा सदर थाना क्षेत्र में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे 21 पर भांडारेज बंध के पास हुए दूसरे हादसे में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे की पुलिया के नीचे ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार युवक नवदीप शर्मा (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे इमरजेंसी यूनिट में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एक्सीडेंट में एक कार में भी काफी नुकसान हुआ।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- रेलवे लॉबी में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या | ड्यूटी ज़ोन में घुसे बदमाश, सुरक्षा पर बड़ा सवाल
- पहले ही दिन चौके-छक्कों की बरसात | भरतपुर सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का धमाकेदार आगाज़, जवाहर नगर और रॉयल क्लब की जीत
- 12 महीने में सैलरी बढ़ाने का अल्टीमेटम | सरकारी बैंक कर्मचारियों के लिए बड़ा संकेत, 2027 से लागू होगा नया वेतन
- बचाने कूदे, खुद डूब गए तीन मासूम | धौलपुर में पार्वती नदी ने छीनी तीन जिंदगियां, गांव में मातम
- बारात से पहले मातम, बस ने कुचली मासूम | भरतपुर में 8 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, आंगन में चीखें गूंजीं
- पेड़ से लटका मिला 12वीं की छात्रा का शव, गांव सन्न | दौसा में रातभर लापता रही कोमल, सुबह 400 मीटर दूर मिली लाश
- होटल में गूंजी गोलियां, मेज के नीचे छिपे ट्रम्प | व्हाइट हाउस डिनर में अचानक फायरिंग से हड़कंप, सीक्रेट सर्विस ने निकाला सुरक्षित | देखें वीडियो
- स्टार्टअप्स का महाकुंभ बना भारत वेंचर्स समिट 2026 | FUISI सेरेमनी में RSS, पुलिस और इंडस्ट्री दिग्गज एक साथ
- भरतपुर क्रिकेट में बड़ा मौका | कॉल्विन शील्ड के लिए 3 मई को होगा सीनियर टीम का चयन ट्रायल
- अब नहीं आएगा बुढ़ापा? | शरीर की ‘एजिंग मशीन’ बंद करने वाली जीन दवा पर बड़ा खुलासा
