भरतपुर में दुखद हादसा: छत की मरम्मत कर रहा था, पत्थरों के साथ पहली मंजिल से गिरा, मौके पर ही मौत

भरतपुर 

भरतपुर शहर में शुक्रवार को बहुत ही दुखद हादसा हुआ। एक व्यक्ति छत पर अपने घर की मरम्मत कर  रहा था कि पत्थरों सहित पहली मंजिल से नीचे आ गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा मथुरा गेट थाना इलाके में तारा महेंद्र कॉलोनी में हुआ। जहां चौथी  नामक व्यक्ति छत पर छैनी हथोड़े से पत्थरों को साफ़ कर ही रहा था कि तभी छत पर लगे पत्थर टूट गए। और वह अपने को संभाल पाता उससे पहले ही पत्थरों सहित पहली मंजिल से नीचे आ गिरा।  पत्थरों के गिरने से तेज धमाका हुआ और लोग मौके पर दौड़े। नीचे भी पत्थर पड़े थे जिससे उसको गंभीर चोटें आने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चौथी को आरबीएम अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?