वॉशिंगटन हिल्टन होटल (Washington Hilton) में व्हाइट हाउस डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को मेज के नीचे छिपाकर सुरक्षित निकाला गया।
वाशिंगटन
शनिवार रात की वो चमक-दमक एक झटके में डर में बदल गई। वॉशिंगटन के Washington Hilton में चल रहा हाई-प्रोफाइल डिनर अचानक गोलियों की आवाज से कांप उठा—और उसी हॉल में मौजूद थे अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump।
जैसे ही फायरिंग की पहली आवाज गूंजी, माहौल थम गया… और अगले ही पल भगदड़ मच गई। सीक्रेट सर्विस ने बिना देरी किए ट्रम्प को मेज के नीचे झुका दिया—एक ऐसा दृश्य, जो अब वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है। एजेंटों ने उन्हें चारों तरफ से कवर किया और कुछ ही सेकंड में ‘सेफ जोन’ की तरफ निकाल लिया।
अब नहीं आएगा बुढ़ापा? | शरीर की ‘एजिंग मशीन’ बंद करने वाली जीन दवा पर बड़ा खुलासा
President Trump was safely evacuated from the White House Correspondents' Dinner Saturday night following a shooting outside the ballroom of the Washington Hilton Hotel. The suspect is in custody, "neutralized" but alive, officials said. Trump says there will be a press… pic.twitter.com/kl3HYg7F0x
— CBS News (@CBSNews) April 26, 2026
यह सब हो रहा था वार्षिक White House Correspondents’ Dinner के दौरान, जहां करीब 2600 मेहमान—पत्रकार, सेलिब्रिटी और बड़े नाम—एक ही छत के नीचे मौजूद थे। गोलियों की गूंज सुनते ही पूरा बॉलरूम दहशत में बदल गया। कोई मेज के नीचे छिपा, तो किसी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर ने शॉटगन से फायरिंग की और एक सुरक्षा एजेंट को निशाना बनाया, लेकिन उसकी बुलेटप्रूफ जैकेट ने उसे बचा लिया। मौके पर मौजूद Federal Bureau of Investigation और सीक्रेट सर्विस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को हिरासत में ले लिया।
इस अफरातफरी के बीच Melania Trump काफी घबराई नजर आईं—उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे हैं, जो उस रात के खौफ को बयां कर रहे हैं।
सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के बाद Donald Trump ने खुद सोशल मीडिया पर लिखा—
“सीक्रेट सर्विस ने शानदार काम किया, शूटर पकड़ लिया गया है।”
इस घटना ने White House Correspondents’ Dinner के लंबे इतिहास को झकझोर दिया है। पहली बार ऐसा हुआ है जब राष्ट्रपति की मौजूदगी में उसी होटल के अंदर फायरिंग हुई हो।
Video: Panic Inside Washington Hilton After WHCA Dinner Shooting https://t.co/DdnEBuMnU5 pic.twitter.com/NSNUY1rVmv
— Cedar News (@cedar_news) April 26, 2026
🚨WATCH: Police in Washington, D.C. hold a driver at gunpoint near the Washington Hilton following the shooting at the White House Correspondents’ Dinner.
— The Patriot Oasis™ (@ThePatriotOasis) April 26, 2026
The dramatic scene unfolded shortly after gunfire erupted inside the venue where President Trump and VP Vance were present.… pic.twitter.com/bGT7mnFn4B
फिलहाल Washington Hilton को क्राइम सीन घोषित कर दिया गया है। नेशनल गार्ड ने इलाके को सील कर लिया है और जांच एजेंसियां इस सवाल में जुटी हैं—इतनी सख्त सुरक्षा के बावजूद बंदूक अंदर पहुंची कैसे?
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
मीठा हुआ फीका! चीनी से दूरी बढ़ा रहा देश | गुड़ की मिठास ने बदल दिया पूरा खेल
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
