‘अन्न मत फेंको… जानवरों को खिला दो’ | बस इतनी बात पर इमाम ने मजदूर को टॉयलेट में बंद कर जिंदा जला दिया

राजस्थान (Rajasthan) के टोंक (Tonk) जिले के कलमंडा गांव में मस्जिद के इमाम पर मजदूर को टॉयलेट में बंद कर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का आरोप। जयपुर के एसएमएस अस्पताल में पीड़ित की मौत।

टोंक 

राजस्थान के टोंक जिले के एक छोटे से गांव में हुई यह घटना सुनकर किसी का भी कलेजा कांप जाए। बात सिर्फ इतनी थी कि एक मजदूर ने इमाम से कहा—’अन्न मत फेंको, जानवरों को खिला दो।’ लेकिन यही बात ऐसी चुभी कि अगले ही दिन उस मजदूर को मस्जिद के टॉयलेट में बंद कर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। दिल दहला देने वाली यह  वारदात मालपुरा उपखंड के कलमंडा गांव की है।

11 साल से ‘जिंदा’ मानकर चलता रहा केस | जज ने कहा—वीडियो कॉल पर पेश करो… पता चला, पीड़ित 2015 में ही मर चुका!

चश्मदीदों के अनुसार, बुधवार 18 मार्च को मस्जिद के इमाम हाफिज अब्दुल रशीद बचे हुए खाने को कचरे के डिब्बे में फेंक रहे थे। वहीं मौजूद मजदूर हकीम पिंजारा ने उनसे कहा कि अन्न को फेंकने की बजाय जानवरों को खिला देना चाहिए। इस बात पर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला तो शांत करा दिया, लेकिन आरोप है कि इमाम के मन में रंजिश बैठ गई।

अगले ही दिन रची गई खौफनाक साजिश

परिजनों का आरोप है कि इमाम ने उसी समय बदला लेने की ठान ली थी। गुरुवार 19 मार्च की सुबह करीब 9 बजे, जब हकीम मस्जिद में कुरान पढ़ने पहुंचे और वहां बने शौचालय में गए, तभी आरोपी ने मौका देखकर उन्हें बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद पहले से जुटाया गया पेट्रोल उन पर छिड़क दिया और आग लगा दी।

चीखें सुनकर दौड़े लोग, लेकिन…

टॉयलेट के अंदर से उठती चीखें सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हकीम बुरी तरह झुलस चुके थे। उन्हें तुरंत जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।

बाइक चोरी कर फरार हुआ आरोपी

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी इमाम हाफिज अब्दुल रशीद, जो मूल रूप से जोधपुर के बिलाड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है, मौके से फरार हो गया। भागने के लिए उसने गांव के ही जगदीश साहू की मोटरसाइकिल चोरी कर ली। ग्रामीणों का कहना है कि इसी बाइक से वह पहले पेट्रोल भी लेकर आया था।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक हकीम पिंजारा जयपुर में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। रमजान के कारण वह कुछ दिन के लिए गांव आए हुए थे। उनकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पीछे 20 साल का बेटा और 22 साल की बेटी हैं, जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं। परिवार में कमाने वाले हकीम ही अकेले सदस्य थे।

गांव में तनाव, पुलिस की तलाश जारी

इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। चोरी हुई बाइक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

कैब में डर लगे तो दबाइए SOS | जयपुर पुलिस से जुड़ी ओला कैब, बटन दबते ही लोकेशन के साथ पहुंचेगी पुलिस

गोद लेने वाली महिलाओं को भी पूरा मातृत्व अधिकार | सुप्रीम कोर्ट ने कहा—अब हर एडॉप्टिव मदर को मिलेगा 12 हफ्ते का अवकाश

एटीएम से मिलेंगे अब छुट्टे पैसे | ₹10, ₹20 और ₹50 के नोट निकालने की नई सुविधा शुरू

समंदर की गहराई से आपकी रसोई तक | ऐसे चलती है पेट्रोल-डीजल और गैस की दुनिया

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।