बाल साहित्य रचनाकार संतोष ‘ऋचा’ भोपाल में सम्मानित

राया की बाल साहित्यकार संतोष ऋचा को भोपाल में बाल साहित्य शोध संस्थान द्वारा गोविंद सिंह असवाल बाल साहित्यकार सम्मान से सम्मानित किया गया।

राया 

बाल कल्याण एवं बाल साहित्य शोध संस्थान, भोपाल के तत्वावधान में आयोजित बाल साहित्य पुरस्कार एव सम्मान समारोह के अवसर पर देश के 21 बाल साहित्य रचनाकारों में राया की साहित्यकार संतोष ‘ऋचा’ को उनके बाल साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति श्री मनोहर मदनानी, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि योग आयोग, मध्य प्रदेश के अध्यक्ष श्री राघवेंद्र शर्मा, विशेष अतिथि डॉ सौरभ कार्यक्रम की अध्यक्ष डॉ कुंकुम गुप्ता ने श्रीमती संतोष रिचा को गोविंद सिंह असवाल बाल साहित्यकार सम्मान से सम्मानित किया। 

मंचासीन अतिथियों ने बाल साहित्य रचनाकार को स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र, गुलदस्ता, शाल एवं श्रीफल के साथ सम्मानित निधि भेंट की। इससे पूर्व श्रीमती संतोष रिचा को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, लखनऊ द्वारा सम्मान की घोषणा की जा चुकी है। संतोष ऋचा की बाल साहित्य की चार कृतियां प्रकाशित हैं।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

बचपन में डायबिटीज पर ‘नेशनल एक्शन प्लान’: हर बच्चे की स्क्रीनिंग, फ्री इलाज का वादा | 4T फॉर्मूला से होगी जल्दी पहचान, देशभर में लागू होगा नया सिस्टम

अब टोल पर नहीं लगेगा ब्रेक: देश का पहला ‘बिना बैरियर’ सिस्टम लॉन्च | गाड़ी दौड़ेगी, पैसा अपने आप कटेगा

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।