राजस्थान सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 84 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए हैं। कई जिलों और इकाइयों में नए अधिकारियों की नियुक्ति हुई।
जयपुर
राजस्थान पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक भूचाल आया है। राज्य सरकार ने एक साथ 84 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (ASP) के तबादले कर पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल कर दिया है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में कई जिलों, पुलिस इकाइयों और मुख्यालयों में लंबे समय से जमे अधिकारियों को हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सूची में बड़ी संख्या में नवपदोन्नत अधिकारी भी शामिल हैं।
तबादला सूची के मुताबिक निशांत भारद्वाज को आयोजन आधुनिकीकरण एवं विकास शाखा पुलिस मुख्यालय जयपुर से पाली का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं दीपक कुमार को अजमेर ग्रामीण से अलवर शहर भेजा गया है।
डॉ. लालचंद कायल को लीव रिजर्व सतर्कता जयपुर से अजमेर ग्रामीण की जिम्मेदारी दी गई है। शंकर लाल मीणा को महिला अपराध अनुसंधान सेल भरतपुर से दौसा भेजा गया है।
इसी क्रम में अतुल साहू को भिवाड़ी से पुलिस मुख्यालय जयपुर की आयोजन आधुनिकीकरण एवं विकास शाखा में लगाया गया है। श्रीमन लाल मीणा को पुलिस आयुक्तालय जयपुर से भिवाड़ी भेजा गया है।
संदीप सारस्वत को एसीबी जयपुर से हाईवे यातायात जयपुर ग्रामीण में नई जिम्मेदारी मिली है। वहीं नरेंद्र चौधरी को जोधपुर पुलिस आयुक्तालय से अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर कोटा भेजा गया है।
भोर के अंधेरे में ACB का धावा | 960 करोड़ के जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व मंत्री महेश जोशी गिरफ्तार
सरकार ने राजेश चौधरी को बारां से हटाकर आरएसी की 9वीं बटालियन टोंक में डिप्टी कमांडेंट नियुक्त किया है। वहीं कमल कुमार जांगिड़ को बाड़ी, जिला धौलपुर से बारां का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लगाया गया है।
आदेश में कुछ पुराने तबादलों में संशोधन भी किया गया है। हिम्मत सिंह का सिविल राइट्स पुलिस मुख्यालय जयपुर से अनुसंधान सेल बारां किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया है। वहीं यशपाल त्रिवेदी को अलवर में अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
पुलिस विभाग में हुए इस बड़े फेरबदल को कानून व्यवस्था मजबूत करने और प्रशासनिक कार्यों को ज्यादा प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इससे पहले 29 अप्रैल को भी 52 निरीक्षकों को पदोन्नति देकर डीएसपी बनाया गया था। अब एएसपी स्तर पर हुए इस बड़े बदलाव ने पूरे पुलिस महकमे में हलचल बढ़ा दी है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
