जयपुर के जवाहर कला केंद्र में आयोजित राजस्थान ब्रजभाषा एवं कवि साहित्यकार सम्मान समारोह–2026 में बस्सी के सुनील कुमार शर्मा को राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया।
जयपुर
कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी, जयपुर (राजस्थान सरकार), जवाहर कला केंद्र, जयपुर और पोद्दार संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान दिवस के अवसर पर ‘राजस्थान ब्रजभाषा एवं कवि साहित्यकार सम्मान समारोह–2026’ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बस्सी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मदनपुरा (बस्सी) निवासी सुनील कुमार शर्मा को राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी, जयपुर की सचिव डॉ. लता श्रीमाली, राज्य नोडल अधिकारी ज्ञान भारतम् मिशन (राजस्थान सरकार) तथा पोद्दार संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आनन्द पोद्दार ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल लाइन्स (जयपुर) क्षेत्र के विधायक गोपाल शर्मा रहे। उनके साथ अनेक साहित्यकारों, कवियों और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में यह समारोह संपन्न हुआ।
समारोह में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए साहित्यकारों और कवियों ने सहभागिता निभाई और ब्रजभाषा की समृद्ध साहित्यिक परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
कैब में डर लगे तो दबाइए SOS | जयपुर पुलिस से जुड़ी ओला कैब, बटन दबते ही लोकेशन के साथ पहुंचेगी पुलिस
एटीएम से मिलेंगे अब छुट्टे पैसे | ₹10, ₹20 और ₹50 के नोट निकालने की नई सुविधा शुरू
समंदर की गहराई से आपकी रसोई तक | ऐसे चलती है पेट्रोल-डीजल और गैस की दुनिया
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
