जयपुर में ‘लोकल टू ग्लोबल’ का मंत्र | MSME और हस्तकला उद्यमियों को निर्यात से डिजिटल मार्केटिंग तक सिखाया बिज़नेस का पूरा रोडमैप

जयपुर में आयोजित MSME-हस्तकला बिज़नेस ग्रोथ वर्कशॉप में महिला उद्यमियों और कारीगरों को निर्यात, डिजिटल मार्केटिंग और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

जयपुर 

राजस्थान के कारीगरों और महिला उद्यमियों को वैश्विक बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से शनिवार को जयपुर के RCCI सभागार में आयोजित ‘MSME-हस्तकला बिज़नेस ग्रोथ वर्कशॉप’ में कारोबार बढ़ाने से लेकर निर्यात और डिजिटल मार्केटिंग तक का पूरा ब्लूप्रिंट साझा किया गया। चार घंटे चली इस सघन कार्यशाला में 150 से अधिक महिला उद्यमियों, हस्तकला कारीगरों और MSME प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बंगाल में सत्ता का महापलट | शुभेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, 15 साल बाद खत्म हुआ ममता युग

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद Dr. K. L. Jain ने कहा कि राजस्थान का कारीगर हुनर के मामले में किसी से कम नहीं है, लेकिन जानकारी के अभाव में वह अंतरराष्ट्रीय बाजार तक नहीं पहुंच पाता। उन्होंने कहा कि Rajasthan Chamber of Commerce and Industry ऐसी कार्यशालाओं के जरिए स्थानीय प्रतिभाओं को वैश्विक मंच तक पहुंचाने का काम करेगा।

कार्यशाला में MSME रजिस्ट्रेशन, GST, IEC, GeM, ट्रेडमार्क, FSSAI और GI टैग समेत 13 जरूरी रजिस्ट्रेशन प्रक्रियाओं को विस्तार से समझाया गया। साथ ही प्रतिभागियों को 25 राष्ट्रीय एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल्स के बारे में जानकारी दी गई, ताकि छोटे उद्यमी भी निर्यात क्षेत्र में कदम रख सकें।

आयोजन की खास बात यह रही कि केवल सैद्धांतिक चर्चा नहीं हुई, बल्कि जयपुर में मौजूद वास्तविक संसाधनों और सुविधाओं पर भी फोकस किया गया। Rajat Verma ने सीतापुरा स्थित EPCH हैंडीक्राफ्ट प्रोडक्टिविटी सेंटर की अत्याधुनिक परीक्षण और प्रशिक्षण सुविधाओं की जानकारी दी। वहीं राजस्थान एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के “निर्यातक बनो” कार्यक्रम को भी विस्तार से समझाया गया।

39 साल की फौजी सेवा के बाद देश की सबसे बड़ी जिम्मेदारी | लेफ्टिनेंट जनरल राजा सुब्रमणि बने नए CDS, नए नौसेना प्रमुख की भी नियुक्ति

कार्यक्रम में आधुनिक मार्केटिंग के नए तरीकों पर भी विशेष सत्र रखा गया, जिसमें Amazon Karigar, Flipkart Samarth, Meesho और ONDC जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए कारोबार बढ़ाने की रणनीतियां बताई गईं। सोशल मीडिया, व्हाट्सएप बिजनेस और ब्रांड स्टोरी टेलिंग जैसे विषयों पर भी प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

सरकारी योजनाओं और बैंकिंग सहायता को लेकर भी उद्यमियों को विस्तृत जानकारी दी गई। MSME विभाग, SBI और यूनियन बैंक के अधिकारियों ने ऋण योजनाओं, महिला उद्यमिता सहायता और सरकारी प्रोत्साहन नीतियों पर प्रस्तुति दी।

समापन सत्र में आयोजकों Himani Jolly और Sampati Kumawat ने कहा कि यह पहल केवल एक दिन की कार्यशाला तक सीमित नहीं रहेगी। प्रतिभागियों को आगामी सप्ताहों में भी मार्गदर्शन और हैंडहोल्डिंग सपोर्ट दिया जाएगा, ताकि वे अपने व्यवसाय को वास्तविक रूप से आगे बढ़ा सकें।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

पश्चिम बंगाल में भाजपा राज, शुभेंदु अधिकारी को ताज | 9 मई को लेंगे CM पद की शपथ

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद RPSC का बड़ा कदम, SI भर्ती परीक्षा रद्द की | इन अभ्यर्थियों को फिर देनी होगी परी

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।