भुसावर की आरएसएस केशव शाखा में शौर्य दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कारसेवकों के बलिदान, रामलला मंदिर और “जय श्रीराम” के नारों से गुंजायमान वातावरण के बीच स्वयंसेवकों ने दिव्य स्मृतियों को दोहराया।
भुसावर
कस्बा भुसावर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की केशव शाखा में शौर्य दिवस पूरे जोश और अनुशासन के साथ मनाया गया। संघ स्थान पर तिरंगे की तरह तना गर्व, और स्वयंसेवकों की पंक्तियों में वही ऐतिहासिक दिन की स्मृति—6 दिसंबर 1992, जब रामभक्त कारसेवकों ने अयोध्या में अवैध बाबरी ढांचे को ध्वस्त कर श्रीराम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ किया था।
स्वयंसेवकों ने कहा कि “आज हम सब अयोध्या में भगवान श्रीराम के दिव्य-भव्य मंदिर का दर्शन कर पा रहे हैं, यह सैकड़ों कारसेवकों के बलिदान का प्रतिफल है।” उनके अनुसार, यही शौर्य था जिसने जन्मभूमि को अवैध ढांचे से मुक्त कराया और आज रामलला तंबू से निकलकर भव्य गर्भगृह में विराजमान हैं।
संघ स्थान पर “एक ही नारा एक ही नाम—जय श्रीराम, जय श्रीराम” और “बच्चा-बच्चा राम का, जन्मभूमि के काम का” के नारे लगातार गूंजते रहे। अंत में सभी स्वयंसेवकों ने एक-दूसरे को शौर्य दिवस की शुभकामनाएं दीं और मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
RBI ने दिया दिसंबर का बड़ा तोहफ़ा | रेपो रेट में कटौती, EMI होगी कम; बाज़ार भी खुशी से उछला
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
