केमिकल-फ्री सब्जियों की ओर कदम | मानसरोवर में रूफ-टॉप फार्मिंग योजना के तहत पौधारोपण, जागरूकता संदेश के साथ कार्यक्रम सम्पन्न

जयपुर के मानसरोवर में राजस्थान सरकार की रूफ-टॉप फार्मिंग योजना के तहत नि. पार्षद रामावतार गुप्ता के घर पौधारोपण हुआ। अधिकारियों की मौजूदगी में केमिकल-फ्री सब्ज़ियों को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

जयपुर 

राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई रूफ-टॉप फार्मिंग योजना का उद्देश्य शहरवासियों को पेस्टिसाइड-मुक्त व केमिकल-फर्टिलाइज़र-फ्री सब्ज़ियां उपलब्ध कराना है। इसी कड़ी में आज मानसरोवर में नि. पार्षद रामावतार गुप्ता के आवास पर पौधारोपण कर योजना की शुरुआत को धरातल पर उतारा गया।

सीएम भजनलाल के निर्देश पर बड़ी पोस्टिंग लिस्ट जारी | तहसीलदार सेवा से RAS बने 18 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां, देखें पूरी लिस्ट

कार्यक्रम में डिप्टी डायरेक्टर (IHITC) श्री संतोष जी गुप्ता, श्री प्रकाश तिवारी (प्रभारी–सांगानेर विधानसभा), प्रमोद वशिष्ठ (प्रदेश मीडिया प्रभारी), मदन प्रजापत (प्रदेश मीडिया प्रवक्ता) और विपिन सिंगल (मंडल अध्यक्ष, मानसरोवर) उपस्थित रहे। वार्ड कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर नागरिकों को जैविक खेती अपनाने और केमिकल-फ्री सब्ज़ियों के महत्व का संदेश दिया।

अब हमारे परिवार को पूरी तरह जैविक सब्ज़ियां मिलेंगी- रामावतार गुप्ता

रामावतार गुप्ता ने बताया कि वह पहले से अपनी छत पर गार्डनिंग करते रहे हैं, लेकिन ज्यादातर सजावटी व फूलों के पौधे ही लगाते थे। योजना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत आवेदन किया और आज पौधारोपण के साथ यह पहल साकार हुई। उन्होंने कहा—

“सरकार की इस योजना के कारण अब हमारे परिवार को पूरी तरह केमिकल-फ्री, जैविक खाद से तैयार सब्जियां मिलेंगी। हर नागरिक को, जिसके पास छत पर खाली जगह है, रूफ-टॉप किचन गार्डनिंग जरूर अपनानी चाहिए।”

अगले वर्ष से और अधिक नागरिक जुड़ सकेंगे

डिप्टी डायरेक्टर संतोष गुप्ता ने बताया कि आने वाले वर्ष में जयपुर शहर के नागरिकों के लिए रूफ-टॉप फार्मिंग के नए आवेदन जारी किए जाएंगे, जिनमें इच्छुक लोग आसानी से हिस्सा ले सकेंगे।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

सीएम भजनलाल के निर्देश पर बड़ी पोस्टिंग लिस्ट जारी | तहसीलदार सेवा से RAS बने 18 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां, देखें पूरी लिस्ट

BRC–BSA ऑफिस में चयनित वेतनमान महीनों से अटका, भ्रष्टाचार ने रोक दी सारी फाइलें | शिक्षकों में गुस्सा भड़का

RBI ने दिया दिसंबर का बड़ा तोहफ़ा | रेपो रेट में कटौती, EMI होगी कम; बाज़ार भी खुशी से उछला

कानून की किताब में जो धारा है ही नहीं… उसी पर दे दिया तलाक! हाईकोर्ट सख्त; बोला- फैमिली कोर्ट जज ने ‘काल्पनिक 28A’ के नाम पर तोड़ी शादी, डिक्री तुरंत रद्द—अब वैवाहिक कानूनों की ट्रेनिंग अनिवार्य

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।