EPFO जल्द E-PRAAPTI पोर्टल लॉन्च करेगा, जिससे बिना UAN वाले पुराने PF अकाउंट भी आसानी से ट्रैक, लिंक और क्लेम किए जा सकेंगे।
नई दिल्ली
अगर आपका PF अकाउंट 2014 से पहले का है और उसमें UAN नहीं जुड़ा, तो अब तक जो पैसा ‘फंसा’ हुआ लग रहा था—वह जल्द ही आपकी पकड़ में आ सकता है। वजह है कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की नई तैयारी, जो पुराने और इनएक्टिव खातों को फिर से जिंदा करने जा रही है।
श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने संकेत दिया है कि EPFO एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च करने वाला है—E-PRAAPTI। नाम थोड़ा तकनीकी है, लेकिन काम बेहद आसान: पुराने EPF अकाउंट को ढूंढो, उसे ट्रैक करो, UAN से जोड़ो और फिर क्लेम भी करो।
अब तक दिक्कत ये थी कि जिन खातों में UAN लिंक नहीं था, उन्हें एक्सेस करना किसी भूलभुलैया से कम नहीं था। लेकिन इस नए सिस्टम में आधार आधारित ऑथेंटिकेशन के जरिए यूजर सीधे अपने पुराने खाते तक पहुंच पाएंगे—even अगर UAN नहीं है तब भी।
शुरुआत में यह पोर्टल मेंबर आईडी के आधार पर काम करेगा। यानी जिनके पास पुरानी सदस्य आईडी है, वे सबसे पहले इसका फायदा उठा पाएंगे। लेकिन आगे चलकर इसे उन लोगों के लिए भी खोला जाएगा, जिन्हें अपनी आईडी तक याद नहीं है या एक्सेस नहीं मिल पा रहा।
इस सिस्टम का असली गेमचेंजर यही है—कम कागजी झंझट, कम मानवीय दखल और ज्यादा पारदर्शिता। मतलब, अब PF निकालने या अकाउंट एक्टिव कराने के लिए बार-बार ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
EPFO पहले ही अपने सिस्टम को तेज और ऑटोमैटिक बनाने की दिशा में काम कर रहा है। आंकड़े भी यही कहानी बताते हैं—2025-26 में रिकॉर्ड 8.31 करोड़ क्लेम सेटल किए गए, जबकि उससे पहले यह आंकड़ा 6.01 करोड़ था।
सीधी बात—अगर आपका पुराना PF कहीं सोया पड़ा है, तो अब उसे जगाने का वक्त आ गया है। आने वाले दिनों में यह नया पोर्टल लाखों लोगों के लिए राहत का दरवाजा खोल सकता है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
बैंक की एक लाइन… और कब्र तक पहुंच गया भाई! | 20 हजार के लिए बहन का कंकाल कंधे पर रख बैंक में जा धमका
अब नहीं आएगा बुढ़ापा? | शरीर की ‘एजिंग मशीन’ बंद करने वाली जीन दवा पर बड़ा खुलासा
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
