जयपुर मेट्रो फेज-2 को मिली फाइनल मंजूरी | 13,037 करोड़ की परियोजना से बदलेगा गुलाबी शहर का ट्रांसपोर्ट नक्शा

जयपुर मेट्रो फेज-2 (Jaipur Metro Phase 2) को केंद्र सरकार से 13,037 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली। 41 किमी कॉरिडोर और 36 स्टेशनों वाली यह परियोजना 2031 तक पूरी होगी।

जयपुर 

राजस्थान की राजधानी जयपुर के लिए बड़ी सौगात सामने आई है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA), भारत सरकार ने जयपुर मेट्रो फेज-2 की 13,037.66 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना को औपचारिक स्वीकृति दे दी है।

प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व और मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma के प्रयासों के चलते केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के महज 20 दिन के भीतर यह स्वीकृति जारी कर दी गई, जिससे जयपुरवासियों को बड़ी राहत और आधुनिक परिवहन की दिशा में मजबूत कदम मिला है।

 राजस्थान पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल | 52 डिप्टी एसपी के तबादले, कई को मिली अहम यूनिट्स की कमान; यहां देखें पूरी लिस्ट

41 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर, 36 स्टेशन

इस परियोजना के तहत 41 किलोमीटर लंबे उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा, जो प्रहलादपुरा से टोडी मोड़ तक फैला होगा। इस पूरे रूट पर कुल 36 स्टेशन बनाए जाएंगे, जिससे शहर के अलग-अलग हिस्सों को तेज और सुगम कनेक्टिविटी मिलेगी।

गौरतलब है कि इस परियोजना को 8 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल बैठक में मंजूरी दी गई थी। यह प्रोजेक्ट ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित राजस्थान’ की परिकल्पना को जमीन पर उतारने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

पहले चरण में 12 किमी कॉरिडोर पर जल्द काम

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने परियोजना की समीक्षा बैठक में इसके तेजी से क्रियान्वयन के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में पहले पैकेज के तहत प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गौशाला तक 12 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर के लिए जल्द ही कार्यादेश जारी किया जाएगा। शेष पैकेजों के लिए भी निविदाएं जारी करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

केंद्र-राज्य की 50-50 साझेदारी

मेट्रो रेल नीति 2017 के तहत इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार 50 प्रतिशत इक्विटी प्रदान करेगी, जिससे राज्य सरकार पर वित्तीय भार कम होगा। इस मेगा प्रोजेक्ट को वर्ष 2031 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

परियोजना का क्रियान्वयन Rajasthan Metro Rail Corporation Limited (RMRCL) द्वारा किया जाएगा, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की बराबर हिस्सेदारी है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

बैंक की एक लाइन… और कब्र तक पहुंच गया भाई! | 20 हजार के लिए बहन का कंकाल कंधे पर रख बैंक में जा धमका

अब नहीं आएगा बुढ़ापा? | शरीर की ‘एजिंग मशीन’ बंद करने वाली जीन दवा पर बड़ा खुलासा

अब छुट्टी ‘मांगनी’ नहीं, हक बन गई | 6 महीने में पेड लीव, हर साल कैश और ‘रिजेक्टेड’ छुट्टियां भी नहीं होंगी बेकार

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।