भरतपुर के वार्ड 41 में नगर निगम की सभा में पार्क, नालियां, रोड लाइट और सीवरेज जैसी समस्याएं उठीं। निगम ने सीएम तक मुद्दे पहुंचाने का भरोसा दिया।
भरतपुर
नगर निगम भरतपुर द्वारा ‘मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान’ के तहत वार्ड संख्या 41 की महत्वपूर्ण सभा जवाहर नगर स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित की गई, जहां विकास योजनाओं के साथ-साथ जमीनी समस्याओं की खुलकर चर्चा हुई।
सभा में अधिशासी अभियंता राहुल मित्तल ने वार्ड को विकसित बनाने के लिए उपस्थित नागरिकों से विस्तार से संवाद किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वार्डवासियों द्वारा बताई गई सभी समस्याओं को लिखित रूप में मुख्यमंत्री राजस्थान तक भेजा जाएगा।
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
पार्कों की बदहाली पर पार्षद ने जताई नाराजगी
वार्ड पार्षद दीपक मुदगल ने बैठक में सबसे पहले वार्ड के पार्कों की स्थिति को मुद्दा बनाया। उन्होंने बताया कि पार्कों में लगे झूले और जिम उपकरण टूटे पड़े हैं, जिससे बच्चे और बुजुर्ग लगातार चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने इनकी तत्काल मरम्मत की मांग रखी।
बारिश से पहले सफाई और रोशनी की मांग
पार्षद ने वर्षा ऋतु से पहले सभी नालियों की सफाई कराने पर जोर दिया, ताकि जलभराव की समस्या न हो। साथ ही पुरानी रोड लाइटों को बदलने और खराब टाइमर ठीक करने की मांग भी उठाई। इस पर अधिशाषी अभियंता राहुल मित्तल ने मौके पर ही एक टाइमर बदलवाकर कार्रवाई की शुरुआत कर दी।
सड़क, क्रॉसिंग और पानी की व्यवस्था भी मुद्दे में
दीपक मुदगल ने वार्ड में टूटी सड़कों और क्रॉसिंग की मरम्मत, साथ ही पार्कों में पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग रखी, ताकि हरियाली बची रहे और नए पौधे लगाए जा सकें।
सीवरेज ओवरफ्लो पर भी उठी आवाज
प्रोफेसर मदन मोहन त्रिगुणायक ने सीवरेज ओवरफ्लो की गंभीर समस्या की ओर ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि इससे सड़कों पर गंदगी फैल रही है और नगर निगम को इस पर तत्काल ध्यान देना चाहिए।
80 फीट रोड कनेक्टिविटी की मांग
सतीश चंद शर्मा, रमा शंकर शर्मा और गंगाराम पाराशर ने मुख्यमंत्री आवास के सामने से 80 फीट रोड को सर्कुलर रोड से जोड़ने की मांग को प्रमुखता से उठाया।
सभा में वार्ड के कई प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे और उन्होंने विकास से जुड़े सुझाव साझा किए।
विकास पर भरोसा जताया
अंत में पार्षद दीपक मुदगल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि निर्माण कार्य पूरे होने के बाद भरतपुर की तस्वीर बदलेगी, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
बैंक की एक लाइन… और कब्र तक पहुंच गया भाई! | 20 हजार के लिए बहन का कंकाल कंधे पर रख बैंक में जा धमका
अब नहीं आएगा बुढ़ापा? | शरीर की ‘एजिंग मशीन’ बंद करने वाली जीन दवा पर बड़ा खुलासा
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
