सीएम भजनलाल के निर्देश पर बड़ी पोस्टिंग लिस्ट जारी | तहसीलदार सेवा से RAS बने 18 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां, देखें पूरी लिस्ट

सीएम भजनलाल शर्मा के निर्देश पर कार्मिक विभाग ने तहसीलदार सेवा से RAS बने 18 पदोन्नत अधिकारियों को नई पोस्टिंग दे दी। सभी को खाली पड़ी पोस्ट पर नियुक्त कर तत्काल ज्वाइनिंग के निर्देश जारी।

BRC–BSA ऑफिस में चयनित वेतनमान महीनों से अटका, भ्रष्टाचार ने रोक दी सारी फाइलें | शिक्षकों में गुस्सा भड़का

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश के बाद राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने प्रशासनिक हलचल बढ़ाते हुए तहसीलदार सेवा से RAS बने 18 पदोन्नत अधिकारियों को एक साथ नई पोस्टिंग दे दी है। लंबे समय से खाली चल रही पदों को भरते हुए इन सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से ज्वाइनिंग के निर्देश दे दिए गए हैं।

कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह सभी नियुक्तियाँ खाली पड़े संवैधानिक और प्रशासनिक पदों पर की गई हैं, ताकि जिलों में शासन-प्रशासन की गति तेज हो सके। आदेश के साथ स्पष्ट चेतावनी भी जारी की गई है कि बिना औपचारिक रिलिविंग के ज्वाइनिंग स्वीकार नहीं की जाएगी।

कौन–कहाँ लगाए गए? — पूरी सूची

  • महावीर प्रसाद जैन – उपखंड अधिकारी, चिकली (डूंगरपुर)
  • गोपी किशन पालीवाल – उपखंड अधिकारी, बनियाना (जैसलमेर)
  • महिपाल सिंह राजावत – सहायक कलेक्टर, नीमकाथाना (सीकर)
  • धीरज झांझरिया – सहायक कलेक्टर, श्रीमाधोपुर (सीकर)
  • दिनेश आचार्य – उपखंड अधिकारी, लसाड़िया (सलूंबर)
  • अभिषेक कुमार सिंह – सहायक कलेक्टर, दातारामगढ़ (सीकर)
  • प्रवीण रतनू – उपयुक्त, जोधपुर विकास प्राधिकरण
  • सर्वेश्वर निम्बार्क – उपखंड अधिकारी, सिणधरी (बालोतरा)
  • अरविंद कविया – सहायक कलेक्टर (मुख्यालय), अलवर
  • रामस्वरूप जौहर – सहायक कलेक्टर, फलोदी
  • अलका श्रीवास्तव – उपखंड अधिकारी, सरमथुरा (धौलपुर)
  • पायल जैन – सहायक कलेक्टर (मुख्यालय), भरतपुर
  • शीला चौधरी – आयुक्त, अजमेर विकास प्राधिकरण
  • सुरेंद्र सिंह चौधरी – उपखंड अधिकारी, लाखेरी (बूंदी)
  • अजीत कुमार बुंदेला – सहायक कलेक्टर, दूदू (जयपुर)
  • बाबूलाल – सहायक आयुक्त, सतर्कता–उपनिवेशन, बीकानेर
  • जगदीश प्रसाद शर्मा – सहायक कलेक्टर, बहरोड़ (कोटपुतली–बहरोड़)
  • दिनेश कुमार शर्मा – सहायक कलेक्टर, रामगढ़ (अलवर)

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

BRC–BSA ऑफिस में चयनित वेतनमान महीनों से अटका, भ्रष्टाचार ने रोक दी सारी फाइलें | शिक्षकों में गुस्सा भड़का

RBI ने दिया दिसंबर का बड़ा तोहफ़ा | रेपो रेट में कटौती, EMI होगी कम; बाज़ार भी खुशी से उछला

कानून की किताब में जो धारा है ही नहीं… उसी पर दे दिया तलाक! हाईकोर्ट सख्त; बोला- फैमिली कोर्ट जज ने ‘काल्पनिक 28A’ के नाम पर तोड़ी शादी, डिक्री तुरंत रद्द—अब वैवाहिक कानूनों की ट्रेनिंग अनिवार्य

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।