पुलिस एनकाउंटर में मारा गया एक डकैत, एक घायल | ज्वेलर को लूट कर भाग रहे थे

सीकर

राजस्थान के सीकर जिले में शुक्रवार तड़के करीब चार बजे राजस्थान पुलिस ने एक मुठभेड़ में एक डकैत को मार गिराया जबकि एक डकैत घायल हुआ है लेकिन घायल डकैत पुलिस के हाथ नहीं आ सका है जगह-जगह मिले खून के निशान से लग रहा है यह घायल डकैत के ही हैं  बाकी डकैतों की पुलिस पूरी सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस की मुठभेड़ उस समय हुई जब डकैत बीकानेर जिले के डूंगरगढ़ तहसील में स्थित मोमासर गांव में देर रात डकैती करके भाग रहे थे

भूकंप के झटकों से हिला जयपुर, सहमे लोग घरों से बाहर निकले, UP तक असर | देखें वीडियो

डकैती की सूचना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी की तो बीकानेर से चूरू जिले की सीमा पर पुलिस और डकैतों के बीच में झड़प हुईपुलिस के अनुसार मोमासर ग्राम से सात से आठ डकैत लूट करके रामगढ़ की तरफ भागे थे। जिसकी सूचना रामगढ़ पुलिस को दी गई। रामगढ़ पुलिस ने जब नाकाबंदी की तो रामगढ़ ढांढण जाने वाली सड़क मार्ग पर डकैत भागते हुए नजर आए। इसके बाद रामगढ़ में राजस्थान पुलिस की डकैतों से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से ही अंधाधुंध फायरिंग का दौर शुरू हो गया। राजस्थान पुलिस की तबाड़तोड़ फायरिंग से एक डकैत मारा गया बाकी अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में घुस गए। इनका अभी सर्च अभियान चल रहा है।

गहलोत सरकार ने देर रात किए RAS के तबादले, ADM और SDM बदले, चार को किया APO | यहां देखिए लिस्ट

मारे गए डकैत की पहचान सीकर के अजीतगढ़ के सावलपुरा निवासी सुरेश मीणा के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी गांव के लोगों से जानकारी ले रही है। पुलिस की 20 गाड़ियां और 150 जवान, QRT कमांडो और कैंपर की जांच के लिए FSL की टीम मौके पर मौजूद है।

बताया जा रहा है कि डकैतों  ने 5 से 6 ज्वेलर्स को निशाना बनाया था और तिजोरियों समेत लूट का माल गाड़ी में रखा था पुलिस के अनुसार कुल 6 से 7 डकैत हो सकते हैं अलसुबह अंधेरा होने का फायदा उठाकर डकैत खेतों में खड़ी फसल के बीच भाग गए

‘नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

गहलोत सरकार ने देर रात किए RAS के तबादले, ADM और SDM बदले, चार को किया APO | यहां देखिए लिस्ट

भूकंप के झटकों से हिला जयपुर, सहमे लोग घरों से बाहर निकले, UP तक असर | देखें वीडियो

भूकंप के झटकों से हिला जयपुर, सहमे लोग घरों से बाहर निकले, UP तक असर | देखें वीडियो

Rajasthan Assembly Election 2023: कांग्रेस ने घोषित की चुनाव समिति, गहलोत और सचिन पायलट सहित इनको किया शामिल

डेड बॉडी के साथ सियासत तो अब जाएंगे जेल | विधानसभा में राजस्थान मृत शरीर का सम्मान विधेयक पारित