कुलदीप हत्याकांड में शामिल रोबिन भी मध्यप्रदेश में पकड़ा गया | भागते समय लगी चोट

भरतपुर 

भरतपुर के कुलदीप हत्याकांड में शामिल  50 हजार का इनामी बदमाश रोबिन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारम्भिक सूचनाओं के अनुसार उसे मध्यप्रदेश में दबोचा गया। रोबिन को आरबीएम अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती करवाया गया है। जेल वार्ड की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

कुलदीप हत्याकांड का VIDEO आया सामने, बदहवास भागते दिखे यात्री

आपको बता दें कि गुरूवार को कुलदीप हत्याकांड के आरोपी पंकज, लोकेन्द्र और देवेंद्र ने नाटकीय ढंग से डीग कोतवाली में सरेंडर कर दिया था।  हालांकि  पुलिस मान रही है कि उसके प्रेशर से ही सरेंडर किया गया। इस बीच तीनों आरोपियों से अभी तक हुई पूछताछ में कुछ और नामों का खुलासा हुआ है।

अब देर रात को रोबिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कहां से और कैसे गिरफ्तार किया गया; इसकी पुख्ता जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन अपुष्ट ख़बरों के अनुसार उसे मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया। उसके पैर में भी चोट लगी बताई जा रही है। इसी लिए उसे सख्त पहरे में आरबीएम अस्पताल के जेल वार्ड में रखा गया है। बताया जा रहा है कि रोबिन के पैर में गोली भी लगी है। सूत्रों का कहना है कि मध्य प्रदेश से भरतपुर लाते समय रोबिन शौच के लिए गया था और वहां से भागने का प्रयास किया था, जिसके चलते वह एक गड्ढे में गिर गया जिससे उसके चोट लगी है।

भूकंप के झटकों से हिला जयपुर, सहमे लोग घरों से बाहर निकले, UP तक असर | देखें वीडियो

आपको बता दें कि 12 जुलाई को कृपाल जघीना हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुलदीप जघीना और विजयपाल को जयपुर जेल से रोडवेज बस में पेशी पर भरतपुर लाए जाने के दौरान आमोली टोल प्लाजा पर बस में घुस कर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी जिसमें कुलदीप जघीना मारा गया था और विजयपाल घायल हो गया था। पुलिस ने चार आरोपियों जिसमें विष्णु, धर्मराज, बबलू और सौरभ को घटना वाले दिन ही अलग-अलग जगह से पकड़ लिया था। जिसमें दो आरोपियों को आगरा से पकड़ा था। पूरे मामले में अब तक कुल 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

‘नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

पुलिस एनकाउंटर में मारा गया एक डकैत, एक घायल | ज्वेलर को लूट कर भाग रहे थे

गहलोत सरकार ने देर रात किए RAS के तबादले, ADM और SDM बदले, चार को किया APO | यहां देखिए लिस्ट

भूकंप के झटकों से हिला जयपुर, सहमे लोग घरों से बाहर निकले, UP तक असर | देखें वीडियो

भूकंप के झटकों से हिला जयपुर, सहमे लोग घरों से बाहर निकले, UP तक असर | देखें वीडियो

Rajasthan Assembly Election 2023: कांग्रेस ने घोषित की चुनाव समिति, गहलोत और सचिन पायलट सहित इनको किया शामिल

डेड बॉडी के साथ सियासत तो अब जाएंगे जेल | विधानसभा में राजस्थान मृत शरीर का सम्मान विधेयक पारित