Rajasthan Assembly Election 2023: कांग्रेस ने घोषित की चुनाव समिति, गहलोत और सचिन पायलट सहित इनको किया शामिल

जयपुर 

Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस इन दिनों एक्टिव मोड़ पर है। इसे देखते हुए गुरूवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने चुनाव समिति की घोषणा कर दी है। समिति में सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीम सचिन पायलट को शामिल किया गया है। यानी कांग्रेस साफ़ सन्देश दे रही है कि पार्टी में अब किओ ग्रुपबाजी नहीं है।

डेड बॉडी के साथ सियासत तो अब जाएंगे जेल | विधानसभा में राजस्थान मृत शरीर का सम्मान विधेयक पारित

चुनाव समिति का अध्यक्ष PCC अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को बनाया गया है। समिति में  गहलोत और सचिन के अलावा रामेश्वर डूडी, जितेंद्र सिंह, प्रताप सिंह खाचरियावास, रघु शर्मा, हरीश चौधरी, प्रमोद जैन भाया, ममता भूपेश सहित कई दिग्गज नेताओं को शामिल किया गया है।

चुनाव समिति में इनको किया गया है शामिल 

  • गोविंद सिंह डोटासरा (अध्यक्ष )
  • अशोक गहलोत
  • जीतेंद्र सिंह
  • सचिन पायलट
  • रघुवीर मीना
  • रामेश्‍वर डूडी
  • मोहन प्रकाश
  • डॉ. रघु शर्मा
  • हरीश चौधरी
  • लालचंद कटारिया
  • महेंद्र जीत सिंह मालवीय
  • प्रमोद जैन भाया
  • रमेश चंद मीना
  • उदयलाल आंजना
  • प्रताप सिंह खाचरियावास
  • शाले मोहम्मद
  • ममता भुपेश
  • भजन लाल जाटव
  • गोविंद राम मेघवाल
  • शकुंतला रावत
  • मुरारी लाल मीना
  • अशोक चांदना
  • राजेंद्र यादव
  • सुखराम विश्नोई
  • नीरज डांगी
  • धीरज गुर्जर
  • जुबैर खान
  • ललित तुनवाल