लोकसभा चुनाव-2024: दौसा में सक्रिय हुई भाजपा, मीटिंग लेने पहुंचे पार्टी के ये दिग्गज नेता

दौसा 

भाजपा की दौसा लोकसभा क्षेत्र की चुनाव संचालन समिति की पहली बैठक का आयोजन मंगलवार को यशोधारा लॉन में हुआ। इसमें राज्यसभा सांसद व प्रभारी राजेंद्र गहलोत तथा कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ समेत प्रदेश के कई पदाधिकारी भी पहुंचे।

मुख्यमंत्री भजनलाल अचानक पहुंचे हेयर सैलून, बाल सैट करवाए, वेंडर की हौसला अफजाई की | सोशल मीडिया ‘X’ पर किया ये पोस्ट

मीटिंग को संबोधित करते हुए राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि कड़ी से कड़ी जोड़ने के लिए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को मिलकर कार्य करना होगा उन्होंने अबकी बार 400 पार का संकल्प हर मतदाता को दिलाते हुए कहा कि भाजपा के समर्थन में भारी मतदान करवाने के लिए हमें निरंतर कार्य करने की आवश्यकता है भाजपा सरकार के विगत 10 वर्षों के कार्यकाल में देश में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं और उन्हें का परिणाम है कि आज भारत विश्व शक्ति के रूप में पूरे दुनिया में जाना जा रहा है हमारे नेतृत्व को पूरी दुनिया ने स्वीकार किया है और उसी का परिणाम है कि आर्थिक स्थिति हो या राजनीतिक स्थिति सभी क्षेत्रों में भारत अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

राज्यसभा सांसद और प्रभारी राजेन्द्र गहलोत ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पूरे देश में सभी क्षेत्रों में निरंतर कार्य किया और उसी का परिणाम है कि भारत विकसित देशों की श्रेणी में अपना स्थान बनाने को अग्रसर है। कुशल नेतृत्व तभी प्राप्त होगा जब हम मिलकर के भाजपा को विजय बनाएंगे और इसके लिए हर बूथ को मजबूत करना होगा। हर कार्यकर्ता को निरंतर कार्य करना होगा।

इस अवसर पर लोकसभा सहप्रभारी विष्णु चेतानी, लोकसभा क्षेत्र संयोजक सत्यनारायण शाहरा, दौसा सांसद जसकौर मीणा, जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ. प्रभुदयाल शर्मा,  जयपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर, जिलाध्यक्ष अलवर अशोक गुप्ता, प्रदेश मंत्री भाजपा भूपेंद्र सैनी, लोकसभा क्षेत्र सह संयोजक सत्यनारायण जैमन, विधायक महुवा राजेन्द्र मीणा, विधायक सिकराय विक्रम बंशीवाल, पूर्व विधायक दौसा शंकर शर्मा, बस्सी भाजपा प्रत्याशी चंद्रमोहन मीणा, रामकिशोर मीणा पूर्व मंत्री, कन्हैया लाल मीणा पूर्व मंत्री, रवि पालीवाल, राजेन्द्र शर्मा, आलोक जैन, जयप्रकाश जैमन, मनीष पहाड़िया, रामेश्वर बंशीवाल, श्रवण रैगर, उर्मिला जोशी, लक्ष्मी रेला, मधुलता जाटव, सुमित्रा चौधरी सहित, अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष, भाजपा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं। 

विवादित जमीन से फसल कटवाने की एवज में 1 लाख की घूस मांग रहा था पटवारी, ACB ने 25 हजार लेते हुए रंगे हाथ दबोचा

मुख्यमंत्री भजनलाल अचानक पहुंचे हेयर सैलून, बाल सैट करवाए, वेंडर की हौसला अफजाई की | सोशल मीडिया ‘X’ पर किया ये पोस्ट

सामूहिक सुसाइड; घर के आंगन में पड़े मिले महिला और 3 बच्चों के शव, सन्न रह गया गांव | पीहर पक्ष का आरोप; जहर देकर हत्या की गई

UP Police Paper Leak: योगी सरकार का बड़ा एक्शन, भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटाया, अब इन्हें मिली जिम्मेदारी

खाकी का बड़ा प्रहार: हिरासत में लिए 15 प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर, जयपुर और किशनगढ़ में ले रहे थे प्रशिक्षण | RPSC की SI भर्ती परीक्षा में बड़ी धांधली सामने आई

राजस्थान भाजपा ने जारी की 23 प्रवक्ता और 14 पैनलिस्ट की सूची | देखें लिस्ट

नकली दवाओं का गोरखधंधा; चाक पाउडर की मदद से बनाई जातीं थीं गोलियां, ₹44 लाख की टैबलेट जब्त | बड़ी फार्मा कंपनियों के नाम पर हो रही थी दवाओं की कालाबाजारी | ये भी हुए चौंकाने वाले खुलासे

लोकसभा चुनाव-2024: भाजपा ने फूंका बिगुल, जारी हुई 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट | सूची में यूपी से 51, मप्र से 24, राजस्थान से 15 नाम, पूर्व CM शिवराज सिंह लड़ेंगे चुनाव | यहां देखिए पूरी लिस्ट

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें