दौसा
भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा का दौसा जिले में भव्य स्वागत हो रहा है। दौसा विधानसभा क्षेत्र में पड़ाव के बाद यात्रा सोमवार को जिले के लालसोट विधानसभ क्षेत्र में प्रवेश कर गई। यात्रा के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह, पूर्व मंत्री डा. अरुण चतुर्वेदी भी साथ चल रहे हैं। उन्होंने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि राजस्थान में परिवर्तन की हवा चल चुकी है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र गोठवाल और जिलाध्यक्ष प्रभु दयाल शर्मा भी इन वरिष्ठ नेताओं के साथ हैं।

परिवर्तन यात्रा के तहत आज नंगल में स्वागत सभा हुई। लालसोट विधानसभा क्षेत्र की सीमा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा परिवर्तन संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। लालसोट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सलेमपुर में भी भव्य स्वागत हुआ। परिवर्तन यात्रा के दौरान प्रेस वार्ता भी रखी गई।


इसमें केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में गहलोत सरकार के कामकाज से जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि जोश और उत्साह के साथ पूरे प्रदेश में परिवर्तन यात्रा को अपार जन समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ृहस्थन में अब परिवर्तन की हवा चल चुकी है। आज देश में सबसे महंगी बिजली राजस्थान में है। राजस्थान एक खुशहाल प्रदेश था आज बीते 5 वर्षों में राजस्थान में महिला अत्याचार हो रहे हैं ।निर्वस्त्र कर महिलाओं को गांव में घुमाया जाता है। लूट बलात्कार डकैती की घटनाएं हो रही है। जिसके लिए वर्तमान सरकार दोषी है। उन्होंने हाल ही में दिल्ली में आयोजित g20 की बैठक को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि सभी देशों ने भारत की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।
डा.अरुण चतुर्वेदी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार का कार्यकाल पूर्ण होने वाला है और जनता से किए वादे अधूरे हैं। लड़की हूं लड़ सकती हूं कहने वाली प्रियंका गांधी जी को बताना चाहता हूं कि प्रदेश में 17 रेप और दुष्कर्म की घटनाएं रोज हो रही है, लेकिन वे रणथम्भौर में टाइगर देखने में मस्त हो रही हैं। जबकि मोदी जी के गरीबों के विषय में हमेशा चिंतित व कार्यरत रहते हैं।
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें