भरतपुर के दो सितारे राजस्थान टीम में | अंडर-14 राजसिंह डूंगरपुर ट्रॉफी में अनमोल कप्तान, भावेश लेग-स्पिन का हथियार

भरतपुर के अनमोल शर्मा और भावेश बघेल का राजस्थान अंडर-14 टीम में चयन, अनमोल कप्तान नियुक्त, 15 जनवरी से इंदौर में राजसिंह डूंगरपुर ट्रॉफी।

भरतपुर (संजीव चीनिया )

बीसीसीआई द्वारा इंदौर (मध्य प्रदेश) में 15 जनवरी से आयोजित होने वाली अंडर-14 राजसिंह डूंगरपुर ट्रॉफी के लिए भरतपुर जिले के दो प्रतिभावान क्रिकेटरों अनमोल शर्मा और भावेश बघेल का चयन राजस्थान की 16 सदस्यीय टीम में हुआ है। चयन की खबर मिलते ही जिला क्रिकेट संघ भरतपुर में उत्साह का माहौल बन गया।

जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुघन तिवारी ने बताया कि अनमोल शर्मा को राजस्थान अंडर-14 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। अनमोल राइट-हैंड ओपनर बैट्समैन होने के साथ लेफ्ट-आर्म बॉलर भी हैं। वहीं भावेश बघेल टीम में लेग-स्पिन बॉलर के रूप में चयनित हुए हैं और लोअर-ऑर्डर बैट्समैन की भूमिका भी निभाते हैं।

दोनों खिलाड़ियों का चयन आरसीए द्वारा आयोजित अंडर-14 चैलेंजर ट्रॉफी और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में किए गए बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। सचिव ने जानकारी दी कि राजस्थान टीम इस प्रतियोगिता में पाँच मैच खेलेगी। राजस्थान का पहला मुकाबला 15-16 जनवरी को छत्तीसगढ़ के खिलाफ होगा। इसके अलावा उत्तराखंड, विदर्भ, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की टीमें भी प्रतियोगिता में भाग लेंगी। यह पूरी प्रतियोगिता इंदौर में ही दो-दिवसीय लीग मैचों के आधार पर 30 जनवरी तक चलेगी।

दोनों खिलाड़ियों के चयन पर जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के कार्यालय में मिठाइयाँ बाँटी गईं और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर संघ अध्यक्ष विष्णु प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजकुमार जैन व अजय कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव अरुण कुमार गुप्ता व भरत तिवारी, कोषाध्यक्ष मुनेन्द्र तिवारी सहित सदस्य त्रिलोकनाथ शर्मा, नाहर सिंह पैगौर, विनोद शर्मा, बीनू सिंह, राहुल लोहिया, जितेंद्र गुर्जर, मनीष भूरा, पावन कौंतेय, उत्तम शर्मा, अमित सिंह, गिरीश बहनेरा, अवदेश खटाना, देवेंद्र सिंह कालू, रूपेंद्र मोहन, गौरव फ़ौजदार, तरुण शर्मा, ज्ञानू जघीना, रविन्द्र कैमारियाँ, अनूप टीटू वकील, बंटू पिचगाये, अंकित पांचाल तथा जिला संघ के चयनकर्ता सूरज शर्मा, नरेश खत्री, प्रेम सिंह, लंकेश सियाराम, पंकज गोयल और खेल पत्रकार संजीव चीनिया उपस्थित रहे।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

राजस्थान में दिल दहला देने वाली घटना: मां ही बनी कातिल | दो मासूमों की निर्मम हत्या कर खुद ने भी जहर खाया

जनवरी की सैलरी में बड़ा ट्विस्ट! DA में 5% उछाल की आहट, 8वें वेतन आयोग की चाल से बढ़ेगा कर्मचारियों का ग्राफ

रेलवे बोर्ड का नया आदेश, परिवार की परिभाषा बदली; माता-पिता के बाद भी बेटियों के नाम जारी रहेंगे ये ख़ास लाभ

दुनिया के पानी में खामोश कातिल | ‘दिमाग खाने वाला अमीबा’ अब सिर्फ डरावनी कहानी नहीं, उभरता वैश्विक खतरा

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।