ठंड…

कसक 

 डॉ. शिखा अग्रवाल, जयपुर  


सुबह से ही कड़ाके की ठंड थी। हाड़ कंपाने वाली बर्फीली हवाएं तीर की तरह चुभ रहीं थीं। ऊपर से कोहरा तो जैसे बर्फ के छोटे कणों के रूप में बरस रहा था। कांता बाई ने अपने शॉल को लपेट कर गर्माहट लाने की कोशिश की, ‘शॉल भी तो कुछ खास गरम नहीं है,  मैडम लोग कौन सा अच्छा शॉल देती हैं ‘ कांता बुदबुदाते हुए तेज कदमों से घर की ओर चल दी।

उसे जल्दी घर आया देख कर दोनों बच्चे खुश हो गए। तेज सर्दी और कोहरे के कारण उन दोनों के स्कूल की छुट्टी चल रही थी और वो सुबह से कमरे में रजाई में दुबके हुए थे। रजाई भी उनकी ही तरह पतली सी थी जिस में कई जगह से रुई टूट चुकी थी। ‘ सर्दी तो अभी पड़ रही है और लोग गरम कपड़े एक निश्चित तारीख को ही दान करेंगे’ ओढ़ा हुआ शॉल रजाई पर डालते हुए उसने जैसे खुद से ही कहा। उसका आदमी भी ऐसी ही तेज सर्दी में खांसते – खांसते दो साल पहले इस दुनिया से विदा हो गया था।

“मां, आज तुम जल्दी कैसे आ गईं ”  “आज एक घर का काम कम था। लाल बंगले वाली मैडम हैं ना, वो इस सर्दी में वहां घूमने गईं हैं जहां बर्फ गिरती है ” कांता ने बेटे को बताया। “कश्मीर या कुल्लू मनाली ? स्कूल में टीचर ने इस के बारे में बताया था। हम भी अमीर होते तो इस मौसम में वहां घूमने जाते” बेटे की आवाज में कसक थी। ” हम तो गरीबी में ही बिना पैसों के उस ठंड का एहसास कर रहे हैं वो भी अपने घर में रह कर के। और कितनी ठंड चाहिए ” ख़ीजते हुए कांता ने बेटे को झिड़क दिया और उस छोटे से कमरे में गर्माहट लाने के लिए सिगड़ी में दो चार कोयले डाल कर जलाने लगी।
(लेखिका कॉलेज की सेवानिवृत्त सह आचार्य हैं)

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

राजस्थान में दिल दहला देने वाली घटना: मां ही बनी कातिल | दो मासूमों की निर्मम हत्या कर खुद ने भी जहर खाया

जनवरी की सैलरी में बड़ा ट्विस्ट! DA में 5% उछाल की आहट, 8वें वेतन आयोग की चाल से बढ़ेगा कर्मचारियों का ग्राफ

रेलवे बोर्ड का नया आदेश, परिवार की परिभाषा बदली; माता-पिता के बाद भी बेटियों के नाम जारी रहेंगे ये ख़ास लाभ

दुनिया के पानी में खामोश कातिल | ‘दिमाग खाने वाला अमीबा’ अब सिर्फ डरावनी कहानी नहीं, उभरता वैश्विक खतरा

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।