राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी करेगी ब्रजभाषा साहित्यकारों का सम्मान

जयपुर 

 राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी ब्रजभाषा के तीन साहित्यकारों और ब्रजभाषा साहित्य सर्जन के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए पांच साहित्यकारों को भी सम्मानित किया जाएगा। अकादमी के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण शर्मा एवं सचिव गोपाल लाल गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी।

भरतपुर में ASI ने ली रिश्वत, वीडियो वायरल हुआ तो एसपी ने किया सस्पेंड

अकादमी अध्यक्ष और सचिव ने बताया  कि महाकवि सोमनाथ काव्य पुरस्कार एवं ब्रजभाषा गद्य पुरस्कार प्राप्तकर्ता को  51–51 हजार रुपए तथा 35 वर्ष से कम आयु वर्ग में पंडित युगल किशोर चतुर्वेदी युवा लेखक पुरस्कार में 31 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार एवं सम्मान समारोह प्रक्रिया अगले दो माह में पूरी कर ली जाएगी।

राजस्थान में खोली जाएंगी 50 फास्ट ट्रैक कोर्ट, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

उन्होंने बताया कि साहित्य की विभिन्न विधाओं में अकादमी द्वारा पहली बार आयोजित रचनाकार प्रतियोगिता के विजेताओं को 12 सितंबर को अकादमी संकुल सभागार में एक लाख से अधिक राशि, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर अकादमी की त्रैमासिक पत्रिका ब्रजशतदल, बीकानेर निवासी श्रीमती प्रमिला गंगल के बाल कविताओं पर आधारित ब्रजभाषा बालकाव्य संग्रह तथा भरतपुर के शिक्षक नरेंद्र निर्मल के मोनोग्राफ का विमोचन भी किया जाएगा।

अकादमी सचिव गोपाल लाल गुप्ता ने बताया कि अकादमी के 37 वर्षों के इतिहास में पहली बार स्थापना दिवस समारोह 28 नवंबर 2022 को जवाहर कला केन्द्र में अयोजित किया गया। इसमें ब्रज अंचल के लोक कलाकारों की आकर्षक रंगारंग प्रस्तुति में मुख्य अतिथि कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने ब्रजभाषा में अपना संबोधन दिया। इस अवसर पर अकादमी के नए लोगों का लोकार्पण भी किया गया। अकादमी द्वारा अब तक नौ अखिल भारतीय ब्रजभाषा कवि सम्मेलन, चार परिसंवाद समारोह  एवं चार बाल रचना शिविरों का आयोजन भी इस वर्ष किया है। इसी के साथ त्रैमासिक पत्रिका ब्रजशतदल का भी नियमित प्रकाशन प्रारंभ कर  दिया गया है।

अकादमी सचिव ने बताया कि अकादमी मुख्यालय पर जनवरी 2023 से प्रत्येक माह के आखिरी शुक्रवार को नियमित रूप से ब्रजभाषा समस्या पूर्ति काव्य गोष्ठी आयोजित की जा रही है। इस काव्य गोष्ठी में आमंत्रित कवियों को विविध छंदों में समस्याएं देकर समस्या पूर्ति काव्य पाठ कराया जाता है। इस प्रकार के आयोजनों  से ब्रजभाषा पठन-पाठन में रुचि रखने वाली युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिला है।  25 जुलाई से भरतपुर संभाग पर भी नियमित रूप से मासिक काव्य गोष्ठी प्रारंभ कर दी गई है। अन्य संभागों पर भी शीघ्र ही ऐसी काव्य गोष्ठी प्रारंभ करने की योजना पर काम चल रहा है।  राज्य स्तरीय कला और ब्रज साहित्य उत्सव की परिकल्पना भी अकादमी द्वारा की गई है, इसके लिए मुख्यमंत्री से उदारतापूर्वक बजट स्वीकृत करने का निवेदन भी किया गया है।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

भरतपुर में ASI ने ली रिश्वत, वीडियो वायरल हुआ तो एसपी ने किया सस्पेंड

राजस्थान में खोली जाएंगी 50 फास्ट ट्रैक कोर्ट, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

35 लाख कैश से भरा ATM उखाड़ ले गए बदमाश

पूरे राजस्थान में थमे 108 और 104 एंबुलेंस के पहिए, लोग पहले दिन ही हुए परेशान | एंबुलेंसकर्मी ठेका प्रथा खत्म करने की कर रहे हैं मांग

जिंदादिल मेट्रो…

RPSC ने कॉलेज शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर सहित इन पदों के लिए निकाली बम्पर भर्ती | इस डेट से करें अप्लाई

RPSC: आरपीएससी की भर्ती परीक्षाओं के 5वें विकल्प से जुड़े नियम में हुआ बदलाव