जींद
हरियाणा के हिसार के बाद अब पड़ोसी जिले जींद के नरवाना क्षेत्र के गांव धनौरी से भी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मरने वालों में पति-पत्नी और बेटा शामिल है। तीनों के शव फंदे में लटके हुए मिले। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
मौके पर एक सुसाइड नोट मिला है जिसके आधार पर पुलिस ने 8 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। वहीं मृतक के ताऊ के बेटे नरेश की शिकायत पर पुलिस ने ससुाइड नोट को आधार मानकर नन्हू की पत्नी, अंकित, राहुल, महेशा, मनीष, बेदू, अमन, विक्की को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ लडाई झगडा करने, गाली गलौच करने, आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव धनौरी निवासी ओमप्रकाश (48), उसकी पत्नी कमलेश (45), उसका बेटा सोनू (20) के शव बुधवार को मकान में फांसी के फंदे पर लटके पाए गए। आशंका जताई जा रही है कि तीनों ने रात को फांसी लगाई है। घटना की सूचना मिलते ही गढ़ी थाना पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक परिवार मानसिक रुप से परेशान था। जिसके कारण उन्होंने ये कदम उठाया है। पुलिस हर एंगल से घटना की जांच कर रही है।
किया रोड जाम
गुस्साए परिजनों ने देर शाम दिल्ली पटियाला नेशनल हाईवे पर तीनों मृतकों के शव को रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का कहना है कि गढ़ी थाना एसएचओ पवन कुमार के खिलाफ भी एफ आई आर दर्ज होनी चाहिए।
आपको बता दें कि हिसार में भी इसी तरह का मामला सामने आया था। जहां एक व्यक्ति ने अपने परिवार के सदस्यों को मौत की नींद सुलाकर कर खुद ने भी आत्महत्या कर ली थी। अग्रोहा के नंगथला में रमेश नाम के शख्स ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- दौसा में उद्योग लगाने का सुनहरा मौका | RFC का मेगा कैंप कल, ₹5 करोड़ तक ऋण और ब्याज में बड़ी राहत मिलेगी
- MPUAT में गुरु पूर्णिमा पर गूंजा गुरु वंदन का संदेश | विद्यार्थियों ने कविता, भाषण और विचारों से जताया गुरुजनों के प्रति सम्मान
- पूंछरी का लोठा ब्रजभाषा के रस में सराबोर | मुकुट मुखारविंद पर गूंजे कृष्ण, गुरु और राष्ट्रभक्ति के स्वर, ‘ब्रज लोक बांसुरी’ का हुआ विमोचन
- सुप्रीम कोर्ट में नहीं चली सुक्खू सरकार की दलील | कर्मचारियों की वरिष्ठता पर बना कानून रद्द, हाईकोर्ट के फैसले पर लगी मुहर
- जयपुर की सड़क पर मौत का तांडव | बीच रास्ते युवक का मर्डर, 42 मिनट में चारों हत्यारे गिरफ्तार
- राजस्थान के उद्योगों के लिए खुलेंगे अमेरिका के दरवाजे | RCCI में अमेरिकी दूतावास की टीम ने बताए निवेश, स्टार्टअप और IPR के नए अवसर
- जयपुर कलेक्ट्रेट में दिनदहाड़े रिश्वत का खेल बेनकाब | ADM के PA को ₹1 लाख लेते दबोचा, गुलाबी हुए हाथ तो खुल गई पूरी पोल
- गुरु महिमा …
- ‘देश को सीमा नहीं, बिखरते परिवार ज्यादा कमजोर कर रहे हैं’ | जयपुर में गुरु वंदन कार्यक्रम में RSS प्रचारक बाबूलाल बोले- गुरु वही जो आने वाले 500 साल का भारत देख सके
- सीनियर कर्मचारी की सैलरी जूनियर से कम? हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, रिटायरमेंट भी नहीं बनेगा बहाना
