गुजरात के राष्ट्रीय एकता शिविर में राजस्थान की इस बेटी ने बढ़ाया मान, पीएम मोदी की रैली में निभाई खास भूमिका

एमपीयूएटी उदयपुर की एनसीसी कैडेट राजश्री सतपथी ने गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर-2026 में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया और पीएम मोदी की रैली में हिस्सा लिया।

उदयपुर। गुजरात में आयोजित विशेष राष्ट्रीय एकता शिविर-2026 में राजस्थान की एक बेटी ने अपनी प्रतिभा और अनुशासन से प्रदेश का गौरव बढ़ाया। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर की छात्रा एवं एनसीसी कैडेट राजश्री सतपथी ने इस राष्ट्रीय शिविर में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। शिविर के दौरान उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह की रैली में शामिल होने का गौरव भी मिला।

राजश्री सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। उन्होंने गुजरात में 7 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक आयोजित विशेष राष्ट्रीय एकता शिविर में हिस्सा लिया। अहमदाबाद और एकतानगर (केवड़िया) में दो चरणों में आयोजित इस शिविर में देश के 17 एनसीसी निदेशालयों के कैडेट्स ने भाग लिया।

शिविर का सबसे खास अवसर 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह रहा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री रैली के ड्रिल दल में शामिल होकर देश के 17 एनसीसी निदेशालयों के कैडेट्स के साथ प्रतिनिधित्व करना राजश्री के लिए यादगार अनुभव बन गया। इस राष्ट्रीय शिविर ने राजश्री को देश के अलग-अलग राज्यों की संस्कृति और परंपराओं को करीब से जानने का अवसर दिया। साथ ही राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का अनुभव भी मिला।

महाविद्यालय के केयरटेकर ऑफिसर राम नारायण कुम्हार ने राजश्री की इस उपलब्धि को महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताया। वहीं, छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. विक्रमादित्य दवे ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। राजश्री की इस उपलब्धि से महाविद्यालय और विश्वविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

थाने से 100 कदम दूर… फिल्मी स्टाइल में बैंक पर डाका, 20 मिनट में 4 करोड़ का सोना और कैश समेटकर फरार हुए बदमाश | मैनेजर-कर्मचारियों के हाथ बांधे

SMS अस्पताल में दीपावली के पोस्टर पर छिड़ा धार्मिक संग्राम! डॉक्टरों के बीच छिड़ी बहस, उठे सवाल- आखिर हिंदू त्योहारों को ही क्यों बनाया जाता है निशाना?

दो से ज्यादा बच्चे हैं तो चुनाव क्यों नहीं लड़ सकते? सुप्रीम कोर्ट ने 23 साल पुराने फैसले पर उठाए सवाल, बड़ी बेंच को सौंपा मामला

राजस्थान हाईकोर्ट का 2027 छुट्टियों का कैलेंडर जारी, गर्मियों में 28 दिन बंद रहेंगी अदालतें; इन 3 शनिवार को भी करना होगा काम

भारत के बैंकों में आने वाला है तगड़ा भूचाल, सरकार ने उठाया ऐसा कदम, रातों-रात बदल जाएगी आपके पैसे रखने की व्यवस्था?

रिटायरमेंट के बाद विभागीय जांच चल रही है तो भी नहीं रुकेगी पेंशन? राजस्थान हाईकोर्ट के इस फैसले में कर्मचारियों के लिए क्या है खास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *