दीपावली पर जरूरतमंद परिवारों के घर भी फैलेगा खुशियों का उजियारा, ‘मुस्कान एक पहल’ ने बढ़ाया मदद का हाथ

भुसावर में मुस्कान एक पहल संस्था ने दीपावली पर जरूरतमंद परिवारों को मिठाई, कपड़े, पूजन सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं वितरित कर खुशियां बांटीं।

भुसावर। दीपावली का असली उजाला तभी सार्थक होता है, जब उसकी रोशनी उन घरों तक भी पहुंचे, जहां आर्थिक तंगी के चलते त्योहार की खुशियां अक्सर अधूरी रह जाती हैं। इसी भावना को साकार करते हुए भुसावर तहसील में जनसहयोग से संचालित मुस्कान एक पहल संस्था ने इस दीपावली पर जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लाने का सराहनीय प्रयास किया।

संस्था की ओर से हर वर्ष की भांति इस बार भी ऐसे परिवारों का चयन किया गया, जो विपरीत आर्थिक परिस्थितियों के चलते तीज-त्योहार मनाना तो दूर, दो वक्त के भोजन का इंतजाम करने के लिए भी संघर्ष करते हैं। संस्था ने इन परिवारों तक दीपावली की खुशियां पहुंचाने के उद्देश्य से आवश्यक सामग्री की विशेष किट तैयार कर वितरित की।

संस्था के संस्थापक अरविन्द मित्तल ने बताया कि ‘मुस्कान एक पहल’ हर वर्ष तीज-त्योहारों पर जरूरतमंदों की मदद के लिए इस तरह के सेवा प्रकल्प संचालित करती है। संस्था विशेष रूप से उन बच्चों का सहारा बनने का प्रयास करती है, जिनके माता-पिता नहीं हैं। इसके साथ ही वक्त की मार के चलते एकाकी जीवन जीने को मजबूर महिला-पुरुषों की मदद भी संस्था की प्राथमिकता में शामिल है।

दीपावली के लिए तैयार की गई किट में मिठाई, पेठा, साड़ी, पेंट-शर्ट, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा, पूजन सामग्री, मोमबत्ती, खील-बताशे, अगरबत्ती, माचिस, चीनी, चायपत्ती, नहाने का साबुन, कपड़े धोने का साबुन और सर्फ सहित दैनिक जरूरत की सामग्री रखी गई। इस सेवा कार्य को सफल बनाने में बलदेव सिंह अग्रवाल, विजय गुप्ता, सुभाष गोयल, डॉ. ओम प्रकाश, सुभाष कम्पाउंडर, मुस्कान रावतभाटा, कल्याण शर्मा, पूरन नेवारिया और मुन्ना लाल का विशेष सहयोग रहा।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

थाने से 100 कदम दूर… फिल्मी स्टाइल में बैंक पर डाका, 20 मिनट में 4 करोड़ का सोना और कैश समेटकर फरार हुए बदमाश | मैनेजर-कर्मचारियों के हाथ बांधे

SMS अस्पताल में दीपावली के पोस्टर पर छिड़ा धार्मिक संग्राम! डॉक्टरों के बीच छिड़ी बहस, उठे सवाल- आखिर हिंदू त्योहारों को ही क्यों बनाया जाता है निशाना?

दो से ज्यादा बच्चे हैं तो चुनाव क्यों नहीं लड़ सकते? सुप्रीम कोर्ट ने 23 साल पुराने फैसले पर उठाए सवाल, बड़ी बेंच को सौंपा मामला

राजस्थान हाईकोर्ट का 2027 छुट्टियों का कैलेंडर जारी, गर्मियों में 28 दिन बंद रहेंगी अदालतें; इन 3 शनिवार को भी करना होगा काम

भारत के बैंकों में आने वाला है तगड़ा भूचाल, सरकार ने उठाया ऐसा कदम, रातों-रात बदल जाएगी आपके पैसे रखने की व्यवस्था?

रिटायरमेंट के बाद विभागीय जांच चल रही है तो भी नहीं रुकेगी पेंशन? राजस्थान हाईकोर्ट के इस फैसले में कर्मचारियों के लिए क्या है खास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *