दौसा
दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी वन क्षेत्र के नाहरखोहरा गांव की पहाड़ी में बुधवार शाम को एकबार फिर अचानक आग लग गई। करीब दो घंटे की मशक्क्त के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
इस पहाड़ी पर पहले भी आग लग चुकी है जिसमें वन्यजीव जिन्दा जल गए। बुधवार को लगी आग में भी कई वन्यजीवों के जलने की आशंका जताई जा रही है। आज इस पहाड़ी पर आग इतनी भयंकर थी कि धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा था। ग्रामीणों ने आग की सूचना वन विभाग व बालाजी पुलिस को दी। इसके बावजूद दमकल मौके पर नहीं पहुंची। वनकर्मी भी घटना की जानकारी लेने नहीं पहुंचे। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया।
बिना सरकारी मदद के डेंण्डाबसेडी, नाहरखोहरा व चैनपुरा गांव के ग्रामीण गीले बोरी एवं कपड़े अन्य सामान लेकर आग बुझाने में जुट गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उन्होंने आग पर काबू पाया। एक बार तो पहाड़ी पर लगी आग ने विकराल रुप धारण कर लिया था।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 1 करोड़ के लिए दोस्त बना कातिल | 48 घंटे तक चारे में छुपाई लाश, डिक्की में भरकर ठिकाने लगाने निकला तो खुल गया राज
- जेसीबी चलाने की कीमत तय कर बैठे वनकर्मी | हर महीने 50 हजार की डिमांड, 10 हजार लेते ही एसीबी ने दबोचा
- पट्टों से बाहर रह गई शिव विहार कॉलोनी, अब आर-पार की तैयारी | बीडीए आयुक्त से मिलेंगे निवासी, 18 जून के शिविर में दिखाएंगे ताकत
- ‘आग लग गई… आग लग गई!’ की एक चीख और बिछ गईं लाशें | ट्रेन से कूदे यात्री, दूसरी पटरी पर मौत बनकर आई एक्सप्रेस
- Dausa News: सिर पर कलश, होंठों पर मंगलकामना और कदमों में आस्था | सैकड़ों महिलाओं ने निकाली आरोग्य कलश यात्रा, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
- पहले खाई में फेंका, फिर याद आया रस्सी बंधी ही नहीं थी! | बंजी जंपिंग में 21 साल की युवती की मौत, देखें VIDEO
- केक में छिपा खतरा, मिठाई के डिब्बे पर भी सख्ती | अब स्टेपल पिन और तार से पैकिंग करने वालों पर होगी कार्रवाई
- 2 लाख की डिमांड, 40 हजार की डील और फिर गिरफ्तारी | होटल में एसीबी ने दबोची पुलिस टीम, रेड के बाद महिला SI की तबीयत बिगड़ी
- उदयपुर में ‘मिनी मिलिट्री अकादमी’ का नजारा | 600 NCC कैडेट सीख रहे ड्रोन उड़ाना, फायरिंग और नेतृत्व के गुर
- कुरुक्षेत्र अस्पताल विवाद में नया मोड़ | नर्सों को बलि का बकरा बनाने का आरोप, डीएमए ने उठाए सवाल
