ग्यारह अप्रेल से बदल जाएगा अदालतों का समय, जानिए क्या होगा टाइम

जोधपुर 

राजस्थान हाईकोर्ट व प्रदेश की लोअर कोर्ट का समय 11 अप्रेल से 26 जून तक की अवधि के लिए बदल जाएगा। ग्रीष्मकाल की इस अवधि में अदालतों के खुलने का समय अब सुबह का होगा।

ग्रीष्मकालीन समय के अनुसार हाईकोर्ट का समय सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा और इस दौरान सुबह 10.30 बजे से 11 बजे तक लंच रहेगा। जबकि ऑफिस का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा।

इसी तरह लोअर कोर्ट का समय भी सुबह 8 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक रहेगा। इस दौरान सुबह 10 बजे से 10.15 बजे तक लंच रहेगा। लोअर कोर्ट में ऑफिस समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा। लोअर कोर्ट में पीठासीन अधिकारी सुबह 7.30 बजे से 8.00 बजे और दोपहर 12.30 बजे से एक बजे तक अपने चैंबर्स में कार्य करेंगे।

हाई कोर्ट में 14 से 17 अप्रेल तक अवकाश
हाईकोर्ट में 14 अप्रेल से 17 अप्रेल तक 4 दिन तक अवकाश  रहेगा। 14 अप्रेल को अंबेडकर व महावीर जयंती का अवकाश, 15 अप्रेल को गुड फ्राइडे का अवकाश व 16 अप्रेल को शनिवार और 17 अप्रेल को रविवार का अवकाश है। हाईकोर्ट में 16 अप्रेल, शनिवार को ऑफिस खुले रहेंगे।

अवैध वसूली करते RTO इंस्पेक्टर और दलाल समेत 7 गिरफ्तार,12 लाख कैश बरामद

जानिए देश के सबसे काबिल शख्स की अद्भुत, अकल्पनीय और अविश्वसनीय कहानी

कोरोना केस बढ़ने पर 5 राज्यों में अलर्ट; गुजरात में मिला XE वैरिएंट का मरीज

रेलवे को अफसरों ने मालभाड़े में लगाया आठ करोड़ का चूना, सोप स्टोन को फिटकरी पाउडर बता कर भेज दिया

CM गहलोत से सम्मानित बायोफ्यूल अथॉरिटी का CEO सुरेंद्र राठौड़ निकला बेहिसाब दौलत का मालिक, अभी तक मिली एक अरब की प्रॉपर्टी

गार्ड को गोली मारकर ATM में कैश डालने जा रही वैन से पौने तीन करोड़ लूट ले गए बदमाश

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया: ड्रिल मशीन से खोले गए थे लॉकर, फोरेंसिक जांच में खुलासा

CBI ने PNB सहित पांच बैंकों  में पकड़ा 1392 कराेड़ का Fraud, FIR दर्ज

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी पर अब लग सकता है ब्रेक, जानिए इसकी वजह

7th Pay Commission: DA के बाद अब हाउस रेंट अलाउंस में भी 3% का होगा रिविजन! इतना होगा फायदा