दीपावली पर दुल्हन की तरह सजेगा भरतपुर का बाजार, सुजान गंगा नहर में प्रज्ज्वलित होंगे दीप

भरतपुर 

कोरोना महामारी के असर से उबरने  के बाद इस बार दीपावली को लेकर भरतपुर के व्यापारियों में विशेष उत्साह है। व्यापारी बाजार को दुल्हन की तरह सजाएंगे। सुजान गंगा नहर में भी दीपों की विशेष छटा देखने को मिलेगी। दूसरी तरफ मंदिरों और सरकारी भवनों पर भी सजावट की विशेष व्यवस्था की गई है।

FR लगाने के एवज में ASI ने मांगे 50 हजार, पहली किश्त लेते हुए ACB ने रंगे हाथों दबोचा

भरतपुर ज़िला व्यापार महासंघ के महामंत्री नरेंद्र गोयल ने बताया कि दीपावली को लेकर शुक्रवार को जिला कलक्टर की अध्यक्षता में हुई विभिन्न संगठनों की बैठक में महासंघ का प्रतिनिधि मंडल भी जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता के नेतृत्व में शामिल हुआ और बाजार में दीपावली को लेकर व्यापारियों की ओर से की जाने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी दी। साथ हे प्रशासन से त्यौहारी सीजन पर बिजली कटौती नहीं करने आग्रह किया। व्यापारियों ने दिवाली के दिन शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की।

राजस्थान में मेडिकल ऑफिसर की होगी बम्पर भर्ती, जारी हुआ नोटिफिकेशन, परीक्षा की डेट भी फिक्स

मीटिंग में तय किया गया कि इस बार दिवाली पर शहर के बाजार को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा।  मंदिरों, बाजारों और  सरकारी भवनों पर जगह- जगह विशेष सजावट होगी।  सुजान गंगा नहर में भिन्न भिन्न स्थानों  पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। सभी को प्रोत्साहित करने के लिए इनामों की व्यवस्था भी रखी गई है। जाम की स्थिति से बचने के लिए मुख्य बाजारों में ठेले और पटरी वालों को व्यवस्थित किया जाएगा।  गोवर्धन वाले दिन कॉलेज ग्राउंड पर 100 फुट का गोवर्धन विशेष आकर्षण का केंद्र होगा।

मीटिंग में व्यापार महासंघ की ओर से ज़िला महामंत्री नरेंद्र गोयल, सीताराम अग्रवाल, जय प्रकाश बजाज,  विपुल शर्मा, प्रदीप शर्मा, मनीष मेहरा, अनुराग गर्ग, अंजुम सिंघल, सन्तोष खण्डेलवाल आदि काफी संख्या में व्यापारी शामिल हुए। मीटिंग में नगर निगम आयुक्त, नगर निगम सचिव, एडीएम सिटी, डीएसपी इत्यादि के साथ साथ सभी विभागों के मुख्य पदाधिकरी भी थे।

FR लगाने के एवज में ASI ने मांगे 50 हजार, पहली किश्त लेते हुए ACB ने रंगे हाथों दबोचा

Good News: अभियोजन सेवा कैडर के अधिकारियों के एक और प्रमोशन का रास्ता साफ, दो नए पद सृजित

अपनों से दुत्कारी महिलाएं बरसों से रख रही हैं करवा-चौथ का व्रत |‘अपना घर आश्रम’ बना इनका सहारा

IMD Recruitment 2022: भारतीय मौसम विभाग में बंपर भर्तियां, फटाफट करें अप्लाई

चांद गवाह

सीनियर सिटीजन्स को घर पर ही बैंकिंग सेवाएं देने की तैयारी, जल्दी जारी हो सकता है नोटिफकेशन | डिटेल में जानिए क्या है पूरा प्लान

कर्मचारियों के लिए आई अच्छी खबर, जारी हुए AICPI आंकड़े, जनवरी 2023 में अब इतना बढ़ जाएगा DA, जानें डिटेल

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, 46,500 पदों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा की डेट हुई फिक्स, जानिए कब होगी