राजस्थान में खुलेंगे नए पुलिस कार्यालय, थाने और चौकियां 1369 नवीन पदों का होगा सृजन | जानिए किन-किन जिलों को मिली ये सौगात 

जयपुर 

प्रदेश में कानून व्यवस्था को अधिक मजबूत करने के लिए अब गहलोत सरकार ने कवायद तेज कर दी है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में नए पुलिस कार्यालयों, थानों एवं चौकियों को खोलने की मंजूरी दी है। उन्होंने कार्यालयों के लिए 1369 पदों के सृजन और आवश्यक संसाधनों के लिए लगभग 201 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी दी है।

‘हम सत्ता में आए तो राहुल गांधी को सजा देने वाले जज की काट लेंगे जीभ’ | कांग्रेस नेता का शर्मनाक बयान

गहलोत के फैसले से वैर (भरतपुर), परबतसर (नागौर), खैरवाड़ा (उदयपुर), एडीएफ (धौलपुर) एवं लालसोट (दौसा) में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय खोले जाएंगे। इन कार्यालयों के लिए प्रति कार्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सहायक उप निरीक्षक एवं कनिष्ठ सहायक के 1-1 तथा कांस्टेबल मय ड्राइवर के 3-3 पद कुल 30 पद सृजित होंगे।

इसी प्रकार अरनोद (प्रतापगढ़), तालेड़ा (बूंदी), पहाड़ी (भरतपुर), गंगाशहर (बीकानेर), रामसर (बाड़मेर), बौंली (सवाईमाधोपुर), खण्डेला (सीकर), अजीतगढ़ (सीकर), सिवाना (बाडमेर) एवं आहोर (जालौर) में उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय खोले जाएंगे। इनके लिए उप पुलिस अधीक्षक, हैड कांस्टेबल एवं कनिष्ठ सहायक के 1-1 तथा कांस्टेबल मय ड्राइवर के 4-4 पद कुल 63 पद सृजित होंगे।

बिजनेसमैन के यहां CGST टीम की रेड, दीवार फोड़कर निकाला तीन करोड़ कैश | ऐसे खुला काला चिट्ठा

नए शहरी और ग्रामीण पुलिस थाने
वैशाली नगर (अलवर), मुक्ता प्रसाद नगर (बीकानेर), श्रीनाथ जी (राजसमंद), गोकुलपुरा (सीकर) एवं सदर पुलिस थाना बयाना (भरतपुर) में नवीन शहरी पुलिस थाने खुलेंगे। इनमें निरीक्षक का 1, उप निरीक्षक के 5, सहायक उप निरीक्षक के 6, हैड कांस्टेबल के 8, कांस्टेबल के 38 तथा कांस्टेबल मय ड्राइवर के 2 पद कुल 300 पद सृजित होंगे। इसी प्रकार बासदयाल (अलवर), हदां (बीकानेर), राहुवास (दौसा), तनोट (जैसलमेर) एवं गोठड़ा (झुंझुनूं) में नवीन ग्रामीण थाने खुलेंगे। इनमें थाना निरीक्षक का 1, उप निरीक्षक के 2, सहायक उप निरीक्षक के 4, हैड कांस्टेबल के 5, कांस्टेबल के 31 तथा कांस्टेबल मय ड्राइवर के 2 पद कुल 225 पद है।

खुलेंगे 3 महिला पुलिस थाने
महिला पुलिस थाना, डीडवाना (नागौर), महिला पुलिस थाना, नावां (नागौर) एवं महिला पुलिस थाना, कोटपूतली (जयपुर) के लिए प्रति थाना उप निरीक्षक का 1, सहायक उप निरीक्षक के 4, हैड कांस्टेबल के 3 एवं कांस्टेबल मय ड्राइवर के 22 पद कुल 90 पद सृजित होंगे।

क्रमोन्नत पुलिस थानों में पदों का सृजन
प्रदेश की 10 पुलिस चौकी पुलिस थानों में क्रमोन्नत की गई है। इनमें अंगाई (धौलपुर), मोर (टोंक), सुलताना (झुंझुनूं), बबाई (झुंझुनूं), जनूथर (भरतपुर), निम्बी जोधा (नागौर), बडू (नागौर), डाबला (सीकर), कैलाशनगर (सिरोही) एवं जाजोद (सीकर) पुलिस चौकी क्रमोन्नत हुई है। अब इन पुलिस थानों में में प्रति थाना निरीक्षक का 1, उप निरीक्षक के 2, सहायक उप निरीक्षक के 4, हैड कांस्टेबल के 5, कांस्टेबल के 31 तथा कांस्टेबल मय ड्राइवर के 2 पद सृजित किए जाएंगे। इन 10 क्रमोन्नत थानों में कुल 395 पद सृजित होंगे।

38 नई पुलिस चौकियां भी
प्रदेश के विभिन्न जिलों में 38 नवीन पुलिस चौकियां भी खोली जाएंगी। प्रति चौकी उप निरीक्षक का 1 एवं कांस्टेबल के 6 पद सृजित किए जाएंगे। इस प्रकार इन नवीन पुलिस चौकियों में कुल 266 पद सृजित होंगे। इन पुलिस कार्यालयों, थानों एवं चौकियों के सृजन से प्रदेश में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

नोट: अपने मोबाइल पर नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

‘हम सत्ता में आए तो राहुल गांधी को सजा देने वाले जज की काट लेंगे जीभ’ | कांग्रेस नेता का शर्मनाक बयान

बिजनेसमैन के यहां CGST टीम की रेड, दीवार फोड़कर निकाला तीन करोड़ कैश | ऐसे खुला काला चिट्ठा

UPSC Recruitment 2023: यूपीएससी में जूनियर इंजीनियर और पब्लिक प्रॉसिक्‍यूटर समेत कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, यहां देखिए डिटेल्स

महिला जज पहुंची फैमिली कोर्ट, लगाई ये गुहार, आया ये फैसला | सरकारी वकील पति को लगा झटका

राजस्थान साहित्य अकादमी देगी गत तीन वर्ष के बकाया पुरस्कार, 30 अप्रेल तक मांगी प्रविष्टियां

SSC CGL 2023:SSC ने निकाली बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई | यहां देखिए डिटेल

बस सात साल और करिए इंतजार! अब 2030 के बाद हमेशा के लिए अमर हो जाएंगे आप

Good News: स्मॉल सेविंग्स स्कीम पर अब मिलेगा ज्यादा ब्याज, सरकार ने बढ़ाई ब्याज दरें | जानें नई दरें

भांजे की शादी में 8 करोड़ 15 लाख का मायरा, 2.21 करोड़ नकद, एक किलो सोना, 100 बीघा जमीन और गांव के हर परिवार को दिया डेढ़ तोला चांदी का सिक्का