उदयपुर में जुटेंगे दुनिया भर के टेक दिग्गज | CTAE में 23–24 मार्च को अंतरराष्ट्रीय ‘LASIRE-2026’ symposium

उदयपुर के MPUAT स्थित CTAE में 23–24 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय symposium ‘LASIRE-2026’ आयोजित होगा, जिसमें एग्री-इनोवेशन, AI और डिजिटल तकनीकों पर वैश्विक विशेषज्ञ चर्चा करेंगे।

उदयपुर 

राजस्थान के तकनीकी और कृषि शोध जगत के लिए उदयपुर अगले सप्ताह एक बड़े वैश्विक मंच में बदलने जा रहा है। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MPUAT) के संघटक कॉलेज कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग (CTAE) में 23 और 24 मार्च को अंतरराष्ट्रीय symposium “LASIRE-2026” आयोजित होगा, जिसमें एग्री-इनोवेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल तकनीकों पर दुनिया भर के विशेषज्ञ मंथन करेंगे।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

गोद लेने वाली महिलाओं को भी पूरा मातृत्व अधिकार | सुप्रीम कोर्ट ने कहा—अब हर एडॉप्टिव मदर को मिलेगा 12 हफ्ते का अवकाश

एटीएम से मिलेंगे अब छुट्टे पैसे | ₹10, ₹20 और ₹50 के नोट निकालने की नई सुविधा शुरू

समंदर की गहराई से आपकी रसोई तक | ऐसे चलती है पेट्रोल-डीजल और गैस की दुनिया

CTAE के डीन डॉ. सुनील जोशी के अनुसार यह symposium कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों के उपयोग, उद्योग-शिक्षा सहयोग और वैश्विक स्तर पर शोध व नवाचार को गति देने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा। दो दिवसीय इस आयोजन में शोधकर्ता, तकनीकी विशेषज्ञ, स्टार्टअप उद्यमी और शिक्षाविद एक साथ बैठकर भविष्य की कृषि और तकनीकी दिशा पर चर्चा करेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. संदीप संचेटी, पूर्व निदेशक NIT सुरथकल और वाइस प्रेसिडेंट Elsevier India, प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे। उनके साथ कई अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ भी अपने अनुभव साझा करेंगे। इनमें बेन होल्ज़मैन (Ahead Computing, पोर्टलैंड, अमेरिका), अमितेश शुक्ला (Founder @Stealth, सैन फ्रांसिस्को), मनीष उनहाले (University of East London, यूके), वरुण विज (Principal Engineer, Upscale AI, कैलिफोर्निया), हीना राठौड़ (Texas University, अमेरिका) और गौरव जोशी (CTO, VESRV Infosystem, भारत) शामिल हैं।

डॉ. जोशी ने बताया कि symposium में कृषि और एग्री-टेक से जुड़े कई अहम विषयों पर चर्चा होगी। इनमें सतत कृषि के लिए एआई आधारित समाधान, एआई स्टार्टअप्स और डीप-टेक नवाचार, डेटा एक्सेस और कम्प्यूटिंग क्षमता का विकास, स्मार्ट डिजिटल इंटेलिजेंस, ब्लॉकचेन आधारित सुरक्षित इकोसिस्टम, तथा मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स, ऊर्जा और सप्लाई चेन में एआई तकनीक जैसे विषय प्रमुख रहेंगे। इसके अलावा बायोमेडिकल और हेल्थकेयर क्षेत्र में इंटेलिजेंट टेक्नोलॉजी के उपयोग पर भी विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे।

दो दिवसीय इस कार्यक्रम में तकनीकी सत्रों के साथ शोध-पत्र प्रस्तुतियां, पोस्टर प्रेजेंटेशन और विशेषज्ञ पैनल चर्चा भी आयोजित की जाएंगी। आयोजकों के अनुसार यह मंच प्रतिभागियों को वैश्विक विशेषज्ञों के साथ संवाद करने, नई तकनीकों को समझने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के अवसर तलाशने का मौका देगा।

कैब में डर लगे तो दबाइए SOS | जयपुर पुलिस से जुड़ी ओला कैब, बटन दबते ही लोकेशन के साथ पहुंचेगी पुलिस

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।