जयपुर
विश्वविद्यालय राजस्थान महाविद्यालय, जयपुर में व्यंजना: द एक्सप्रेशन सोसाइटी, सार्थक संवाद – प्रज्ञा प्रवाह जयपुर प्रांत द्वारा युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न राष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थानों से 55 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जो अपने विचारों और सुझावों के साथ एकत्रित हुए।
कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय राजस्थान कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विनोद कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सीनियर एडवोकेट देवेश कुमार बंसल और विशिष्ट अतिथि डॉ. संजुला थानवी रहे। एडवोकेट शिखा शर्मा और डाॅ. प्रतिमा सोनी ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई।
कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. मीना रानी नारंग ने बताया कि राष्ट्रीय युवा संसद का मुख्य उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करना और उन्हें महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करने का मंच प्रदान करना है। युवा संसद के दौरान एक राष्ट्र, एक चुनाव और ब्रॉडकास्टिंग बिल पर प्रस्ताव रखे गए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने इन प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की और अपने विचार साझा किए।
राष्ट्रीय युवा संसद में चंचल खीचङ, अंजली शर्मा, अक्षय शर्मा, शशि मीणा और अविरल अग्रवाल विजेता रहे। कार्यक्रम की सफलता और प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी ने यह साबित किया है कि युवा आज के मुद्दों के प्रति जागरूक हैं और वे अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए उत्सुक हैं। इस आयोजन की तैयारी में व्यंजना: द एक्सप्रेशन सोसाइटी, सार्थक संवाद – प्रज्ञा – प्रवाह की पूरी टीम ने प्रयास किए, जिन्होंने इस अद्भुत कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
ग्रामीण बैंक कर्मियों की पेंशन को लेकर बड़ी खबर, वित्त मंत्रालय ने जारी किए ये निर्देश
वर्ष-2025 के लिए सार्वजनिक और ऐच्छिक अवकाश घोषित | यहां देखें पूरी लिस्ट
अब IRMS नहीं, UPSC से होगी रेलवे में अफसरों की भर्ती | केंद्र सरकार ने इसलिए किया ये फैसला
राजस्थान में महिला RAS अफसर की डेंगू से मौत, 22 दिन से चल रहा था इलाज
सरकार के इस फैसले से प्रदेश के कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत | NPS से जुड़ा हुआ है मामला
सरकार ने तय की GPF की दरें, अक्टूबर-दिसंबर इतना मिलेगा इंटरेस्ट
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
