संजीव चीनिया
माउंट आबू
सिरोही जिले के माउंट आबू स्थित शांति वन में ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित 5 दिवसीय नेशनल मीडिया कांफ्रेंस का शुभारंभ गरिमामय माहौल में हुआ। कांफ्रेंस का विषय था: “समाज में शांति, एकता और विश्वास को बढ़ावा देने में मीडिया की भूमिका”।
राजस्थान में बंपर प्रमोशन धमाका | RPSC ने 11,959 अधिकारियों को एक साथ पदोन्नत किया, इतिहास रचा
इस अवसर पर प्रमुख वक्ताओं में राजयोगिनी रंजन बहिन, ब्रह्मकुमार आत्मप्रकाश, डॉ. ईशा अग्रवाल, डॉ. मानसिंह परमार, डॉ. गंगाधर, वरिष्ठ पत्रकार मधुकर द्ववेदी, डॉ. संजय, डॉ. बनारसी लाल और नरेंद्र भाई शामिल रहे। सभी ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि ब्रह्मकुमारी आश्रम से जुड़ने के बाद उनके जीवन में कितना सकारात्मक बदलाव आया।
वक्ताओं ने कहा कि शांति ही सभी समस्याओं का सबसे बड़ा समाधान है, और यह ब्रह्मकुमारी आश्रम में स्वयं अनुभव किया जा सकता है। उन्होंने मीडिया की भूमिका पर भी जोर दिया और कहा कि मीडिया समाज का दर्पण है, तथा समाज हित और लोककल्याण के लिए की जाने वाली पत्रकारिता ही सच्ची पत्रकारिता है।
कांफ्रेंस में नशा के खिलाफ अभियान पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने बताया कि ब्रह्मकुमारी संस्था द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक बदलाव आ रहा है और नशा मुक्त भारत बनाने की शपथ भी दिलाई गई।
इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें नवरात्रि थीम पर डांडिया नृत्य की झलक ने माहौल को और रंगीन बना दिया। कांफ्रेंस में देश भर से हजारों मीडिया कर्मियों ने भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
राजस्थान में बंपर प्रमोशन धमाका | RPSC ने 11,959 अधिकारियों को एक साथ पदोन्नत किया, इतिहास रचा
हिमुडा में रातों-रात बड़ा सफाया | किसके इशारे पर चली कलम? | एक आदेश से उड़ गए सैकड़ों पद
27 सितंबर का डबल सरप्राइज | जस्टिस शर्मा बने कार्यवाहक सीजे, जयपुर में लेंगे शपथ
रिटायरमेंट से 7 दिन पहले खुला राज | 32 साल से फर्जी डिग्री पर पढ़ा रहा था शिक्षक
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
