दौसा
राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला शाखा दौसा के शैक्षिक सम्मेलन के दूसरे दिन चुनाव अधिकारी महेन्द्र कसाना (एडीशनल मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सिकराय) और प्रदेश पर्यवेक्षक भगवान वर्मा (मुख्य सलाहकार, प्रदेश) की देखरेख में प्रक्रिया शुरू हुई। पहले चरण में नामांकन मांगे गए, लेकिन अंत में सर्वसम्मति से चुनाव कराने का फैसला लिया गया।
राजस्थान में बंपर प्रमोशन धमाका | RPSC ने 11,959 अधिकारियों को एक साथ पदोन्नत किया, इतिहास रचा
जागीरदार मीणा ने प्रेम प्रकाश सिंह उमरवाल का नाम जिला अध्यक्ष पद के लिए रखा, जिसका समर्थन अशोक भागोती और हजारीलाल मीणा ने किया। उपस्थित सभी शिक्षकों ने करतल ध्वनि से इस प्रस्ताव को मंजूरी दी और चुनाव अधिकारी ने उमरवाल को निर्विरोध जिला अध्यक्ष घोषित कर दिया।
ध्यान देने वाली बात यह रही कि उमरवाल लगातार दूसरी बार जिला अध्यक्ष बने हैं, जो संगठन में उनकी स्वीकार्यता और नेतृत्व क्षमता का सबूत है।
सम्मेलन में एन.आर. बालोत, धर्मराज शर्मा, ज्ञान सिंह गुर्जर, हरि सिंह कालेड़ा, हजारीलाल मीणा, मुकेश मीणा, राम खिलाड़ी गुर्जर, चिरंजीलाल कुम्हार, चेतन महावर, रतीराम गुर्जर, सरदार सिंह गुर्जर, देवचंद गुर्जर, लटूर मल बैरवा, शिव शंकर मीणा, राकेश वर्मा, कांति प्रसाद शर्मा, रामू मीणा मास्टर सिंगर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
राजस्थान में बंपर प्रमोशन धमाका | RPSC ने 11,959 अधिकारियों को एक साथ पदोन्नत किया, इतिहास रचा
हिमुडा में रातों-रात बड़ा सफाया | किसके इशारे पर चली कलम? | एक आदेश से उड़ गए सैकड़ों पद
27 सितंबर का डबल सरप्राइज | जस्टिस शर्मा बने कार्यवाहक सीजे, जयपुर में लेंगे शपथ
रिटायरमेंट से 7 दिन पहले खुला राज | 32 साल से फर्जी डिग्री पर पढ़ा रहा था शिक्षक
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
