भीलवाड़ा
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (Mohanlal Sukhadia University), उदयपुर की कुलपति प्रो. सुनीता मिश्रा के ‘औरंगजेब वाले बयान’ पर घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। भीलवाड़ा में भूगोल परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन के मंच से कोटा यूनिवर्सिटी के कुलगुरु प्रो. बी.पी. सारस्वत ने खुलकर सुनीता मिश्रा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
रिटायरमेंट से 7 दिन पहले खुला राज | 32 साल से फर्जी डिग्री पर पढ़ा रहा था शिक्षक
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रो. सारस्वत ने कहा— “यह केवल माफी से टलने वाला मामला नहीं है। कुलपति सुनीता मिश्रा को न सिर्फ इस्तीफा देना चाहिए, बल्कि अपने बयान पर पश्चाताप भी करना चाहिए।”
प्रो. सारस्वत ने इसे मेवाड़ का अपमान बताते हुए औरंगजेब को आक्रांता करार दिया। उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने तलवार के दम पर जबरन धर्म परिवर्तन करवाए थे और उसके अत्याचार इतिहास का काला अध्याय हैं।
गौरतलब है कि 12 सितंबर को उदयपुर के गुरुनानक कॉलेज में एक सेमिनार के दौरान कुलपति प्रो. सुनीता मिश्रा ने औरंगजेब को “कुशल प्रशासक” बताया था। बयान सामने आते ही पूरे मेवाड़ में विरोध की लहर दौड़ गई।
बढ़ते दबाव के बीच कुलपति ने माफी भी मांगी, लेकिन छात्रों और संगठनों का कहना है कि माफी पर्याप्त नहीं है। आंदोलनकारियों की मांग है कि उन्हें तत्काल पद से हटाया जाए। फिलहाल, शिक्षा विभाग ने प्रो. सुनीता मिश्रा को 30 दिन की छुट्टियों पर भेज दिया है।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
रिटायरमेंट से 7 दिन पहले खुला राज | 32 साल से फर्जी डिग्री पर पढ़ा रहा था शिक्षक
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
