भरतपुर
माहेश्वरी मंडल समिति (Maheshwari Mandal Samiti) जिला भरतपुर द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन मंगलवार को कोतवाली चौराहा स्थित डॉ. एचएन शर्मा परिसर में हुआ।
महामंत्री मुकेश माहेश्वरी ने बताया कि शिविर का प्रारम्भ ओपी माहेश्वरी जिला अध्य्क्ष, संरक्षक मोहनलाल माहेश्वरी एवं वैश्य समाज के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग गर्ग द्वारा दीप प्रजल्ल्वित के साथ हुआ। इस अवसर पर माहेश्वरी मंडल समिति के पदाधिकारियों द्वारा संस्था के चिकित्सकों एवं सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया जाकर पटका पहनाकर अभिनन्दन किया गया।
शिविर में कल्याणं करोति संस्था मथुरा के डॉ. एस के शर्मा, डॉ. सोमवीर सिंह एवं सहयोगी सचिन शर्मा, योगेश शर्मा, लवेश शर्मा एवं अंकुर सिंह द्वारा रोगियों की जांच की गईंl शिविर में 147 रोगियों की जांच की गईं औऱ 31 रोगियों को ऑपरेशन हेतु मथुरा ले जाया गया।
कल्याणं करोति संस्था द्वारा समाज के उपस्थित सदस्यों को भगवान की सुन्दर छवि युक्त चित्रपट भेंट किये गए। इस अवसर पर माहेश्वरी समाज के महामंत्री मुकेश कुमार, उपाध्यक्ष ललित कुमार के अलावा प्रहलाद, राधाबल्लभ, संजय, ईश्वर, दीपशिखा, रचना आदि उपस्थित थे।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
आइए पुराने जमाने को याद करते हैं…
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
