600 बेड का अस्पताल, नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेज… जयपुर में माहेश्वरी समाज का बड़ा हेल्थ मिशन

मानसरोवर के वंदे मातरम रोड पर माहेश्वरी समाज 600 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल, नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेज बनाएगा। पहले चरण में 300 बेड एक साल में तैयार होंगे।

एक जन्मदिन ऐसा भी… जश्न से पहले दूसरों की जिंदगी बचाने का संकल्प | भरतपुर में माहेश्वरी समाज के रक्तदान शिविर में जुटे युवा, महिलाएं और नागरिक

भरतपुर के माहेश्वरी कुंज में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। युवाओं, महिलाओं और नागरिकों ने रक्तदान किया। जिलाध्यक्ष ओपी माहेश्वरी के जन्मदिवस पर उन्हें शुभकामनाएं और प्रतीक चिन्ह दिया गया।

भरतपुर में 16 अगस्त को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर, माहेश्वरी मंडल समिति का आयोजन

भरतपुर में माहेश्वरी मंडल समिति की ओर से 16 अगस्त को माहेश्वरी कुंज में विशाल रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। आरबीएम जिला अस्पताल की टीम मौजूद रहेगी।

मोक्षधाम को हरियाली की सौगात, माहेश्वरी मंडल समिति ने लगाए 52 बड़े वृक्ष | लायंस क्लब ने हाथ ट्रॉली और टाइल्स लगाने की घोषणा की

भरतपुर के अनाहगेट मोक्षधाम में माहेश्वरी मंडल समिति ने 52 बड़े वृक्ष लगाए। कार्यक्रम में हरित बृज सोसायटी, लायंस क्लब और कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। मोक्षधाम के विकास के लिए हाथ ट्रॉली और टाइल्स लगाने की घोषणा भी की गई।

महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज का भव्य संगम | प्रभात फेरी से सम्मान समारोह तक पांच दिन तक गूंजा ‘जय महेश’ का उद्घोष

भरतपुर में माहेश्वरी मंडल समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय महेश नवमी समारोह का भव्य समापन हुआ। धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रतिभा सम्मान, वरिष्ठ दंपति सम्मान और समाजसेवियों के अभिनंदन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

श्री महेश नवमी: माहेश्वरी समाज ने किया भव्य रुद्राभिषेक, ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजा माहेश्वरी कुंज

भरतपुर में श्री महेश नवमी के चौथे दिन माहेश्वरी मंडल समिति द्वारा माहेश्वरी कुंज में भगवान शिव का भव्य रुद्राभिषेक किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार, समाज की सहभागिता और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच विश्व शांति और जनकल्याण की कामना की गई।

माहेश्वरी समाज ने गौसेवा के साथ मनाया श्री महेश नवमी का तीसरा दिन, 51 क्विंटल हरा चारा व 21 किलो गुड़ कराया समर्पित

श्री महेश नवमी के तीसरे दिन भरतपुर में माहेश्वरी समाज ने गौशाला में 51 क्विंटल हरा चारा, 21 किलो गुड़ समर्पित किया। गौसेवा, तुलादान और गव्य उत्पादों की जानकारी भी दी गई।

Bharatpur News: महेश नवमी महोत्सव में भक्ति की गूंज | सुंदरकांड पाठ, फूल बंगला झांकी और महाआरती में उमड़ा माहेश्वरी समाज

भरतपुर में माहेश्वरी मंडल समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय महेश नवमी महोत्सव के दूसरे दिन सुंदरकांड पाठ, फूल बंगला झांकी, महाआरती और प्रसादी वितरण का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष एवं पदाधिकारी शामिल हुए।

अन्नदान से शुरू हुआ श्री महेश नवमी महोत्सव | भरतपुर में माहेश्वरी समाज ने 200 जरूरतमंदों को कराया भोजन

भरतपुर में माहेश्वरी मंडल समिति ने पांच दिवसीय श्री महेश नवमी महोत्सव की शुरुआत अन्नदान से की। आरबीएम अस्पताल स्थित अन्नपूर्णा रसोई में 200 जरूरतमंदों को भोजन कराया गया।

5 दिन तक गूंजेगा ‘जय महेश’ का जयघोष | भरतपुर में महेश नवमी पर भक्ति, सेवा और संस्कृति का होगा भव्य संगम

भरतपुर में माहेश्वरी मंडल समिति द्वारा 19 से 23 जून तक पांच दिवसीय श्री महेश नवमी महोत्सव आयोजित होगा। सुंदरकांड, गौसेवा, रुद्राभिषेक, प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सहभोज सहित कई आयोजन होंगे।