सरकारी दफ्तर में ‘एप्पल डील’ का भंडाफोड़, बिल पास कराने के बदले iPhone-16 Pro लेते पकड़ा गया जलदाय विभाग का सुपरिटेंडेंट इंजीनियर

झालावाड़ (Jhalawar) जलदाय विभाग में एसीबी (ACB) की बड़ी कार्रवाई। बिल पास कराने के बदले iPhone-16 Pro लेते सुपरिटेंडेंट इंजीनियर रंगे हाथ गिरफ्तार।

झालावाड़ 

राजस्थान में रिश्वतखोरी का तरीका अब नकद से निकलकर गैजेट तक पहुंच चुका है। झालावाड़ के जलदाय विभाग में एसीबी ने गुरुवार को अधीक्षण अभियंता को उस वक्त रंगे हाथों दबोच लिया, जब वह ठेकेदार से बकाया बिल पास कराने के बदले iPhone-16 Pro ले रहा था। यह कार्रवाई ठेकेदार की गोपनीय शिकायत के बाद की गई।

लैंड फॉर जॉब केस में लालू यादव परिवार कटघरे में; कोर्ट बोली—सरकारी पद की आड़ में आपराधिक गिरोह की तरह चला खेल

एसीबी के अनुसार, आरोपी अधीक्षण अभियंता विष्णुचंद (वीसी) गोयल ठेकेदार के काम में लगातार आपत्तियां निकाल रहा था और बिल अटकाने के साथ-साथ काम से हटाने की धमकी दे रहा था। आरोप है कि अगस्त महीने से ही ठेकेदार पर रिश्वत का दबाव बनाया जा रहा था। जब ठेकेदार शिकायत लेकर अभियंता के पास पहुंचा, तो समाधान की जगह सीधा सौदा रख दिया गया—परेशान नहीं करूंगा, बिल भी पास हो जाएगा, बस iPhone चाहिए।

लगातार दबाव से परेशान ठेकेदार ने 7 जनवरी को एसीबी कोटा रेंज में गोपनीय शिकायत दर्ज कराई। सत्यापन के दौरान रिश्वत की मांग की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया और 9 जनवरी को ठेकेदार को iPhone के साथ कार्यालय भेजा गया। जैसे ही अभियंता ने फोन लिया, टीम ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई एसीबी कोटा रेंज के उप महानिरीक्षक आनंद शर्मा के सुपरविजन में हुई। ऑपरेशन को एसीबी झालावाड़ चौकी की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रेरणा शेखावत और पुलिस निरीक्षक साजिद खान ने अंजाम दिया। फिलहाल, एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके आवास की तलाशी भी ली जा रही है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने 5 जनवरी को शिकायत दी थी। शिकायत में हैंडपंप रिपेयर, पाइपलाइन लीकेज रिपेयर सहित अन्य कार्यों के बिल जानबूझकर रोके जाने की बात सामने आई थी। सत्यापन के बाद रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई, जिसके आधार पर ट्रैप कार्रवाई की गई।

एसीबी अब यह भी जांच कर रही है कि क्या इससे पहले भी अभियंता ने इसी तरह गैजेट या अन्य माध्यमों से रिश्वत ली है और क्या विभाग में कोई और अधिकारी इस लेन-देन से जुड़ा हुआ था।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

लैंड फॉर जॉब केस में लालू यादव परिवार कटघरे में; कोर्ट बोली—सरकारी पद की आड़ में आपराधिक गिरोह की तरह चला खेल

रेलवे बोर्ड का नया आदेश, परिवार की परिभाषा बदली; माता-पिता के बाद भी बेटियों के नाम जारी रहेंगे ये ख़ास लाभ

कोविड में बच्चों की थाली पर डाका | राजस्थान मिड डे मील योजना में ₹2000 करोड़ का महास्कैम, ACB की बड़ी कार्रवाई, 21 के खिलाफ केस

पेपर से पहले हो गया था सौदा! | STF के खुलासे के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा रद्द

डिग्री नहीं, फर्जीवाड़े की फैक्ट्री थी ये ‘यूनिवर्सिटी’ | डायरेक्टर अरेस्ट, 10 हजार संस्थानों का देशव्यापी जाल उजागर | व्हाट्सऐप से सौदा, कूरियर से डिग्री… और नौकरी पक्की!

दुनिया के पानी में खामोश कातिल | ‘दिमाग खाने वाला अमीबा’ अब सिर्फ डरावनी कहानी नहीं, उभरता वैश्विक खतरा

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।