राजस्थान में बड़ा एक्शन; 5 इंजीनियर और 1 सहायक लेखाधिकारी सस्पेंड | ये वजह आई सामने

जयपुर 

राजस्थान के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) में जल जीवन मिशन के तहत हुए बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। पाली जिले के जवाई क्लस्टर चतुर्थ प्रोजेक्ट में गंभीर अनियमितताओं के बाद सरकार ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 5 अभियंताओं और 1 सहायक लेखाधिकारी को निलंबित कर दिया है। शासन उप सचिव लेखराज सैनी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

राजस्थान में अब इस यूनिवर्सिटी के कुलपति पर निलंबन की गाज, पर्दे के पीछे छिपा था बड़ा खेल, अब पूरा सच आया सामने

जांच में खुला गड़बड़ी का राज
जांच कमेटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में परियोजना में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते निलंबन की कार्रवाई की गई। आरोपियों पर राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के नियम 16 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

DA Hike:केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, मार्च की सैलरी में होगा बड़ा बदलाव | जानिए सरकार ने क्या किया ऐलान

ये हुए सस्पेंड

  • महेन्द्र कुमार (तत्कालीन अधिशाषी अभियंता, पाली)
  • महेन्द्र कुमार वर्मा (तत्कालीन अधिशाषी अभियंता, पाली)
  • रामलाल मीना (तत्कालीन अधिशाषी अभियंता, पाली)
  • प्रतिभा कटारिया (तत्कालीन सहायक अभियंता, पाली)
  • प्रेमराज मीना (तत्कालीन सहायक अभियंता, पाली)
  • युधिष्ठिर सिंह (तत्कालीन सहायक लेखाधिकारी-द्वितीय, पाली)

अब डिग्री के लिए जरूरी होगा IKS, UGC का नया नियम छात्रों के लिए बड़ी शर्त

अब क्या होगा?
निलंबन की अवधि में इन सभी अधिकारियों का मुख्यालय अतिरिक्त मुख्य सचिव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, शासन सचिवालय, जयपुर में रहेगा। फिलहाल, विभागीय स्तर पर जांच जारी है और आगे कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। सरकार की इस सख्त कार्रवाई ने पूरे प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। जल जीवन मिशन में हुए इस घोटाले से जुड़े और भी बड़े नामों के सामने आने की संभावना है।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

राजस्थान में अब इस यूनिवर्सिटी के कुलपति पर निलंबन की गाज, पर्दे के पीछे छिपा था बड़ा खेल, अब पूरा सच आया सामने

राजस्थान 12वीं बोर्ड: फिर रद्द हुई ये परीक्षा, जानिए वजह | अब कब होगा एग्जाम?

आर्थिक संकट में डूबा हिमाचल, लेकिन मंत्रियों-विधायकों के वेतन में बंपर बढ़ोतरी | ये भत्ते किए खत्म

रिश्वत का ‘बैंक’ चला रहे थे ACTO और ICTO, ACB ने कैश समेत पकड़ा | इस काम के लिए मांगे थे दो लाख

DA Hike:केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, मार्च की सैलरी में होगा बड़ा बदलाव | जानिए सरकार ने क्या किया ऐलान

जब कोर्ट में एसपी को मिली ‘सजा’, दो घंटे तक कोर्ट रूम के बाहर खड़े रहना पड़ा | जानें पूरा मामला

अब डिग्री के लिए जरूरी होगा IKS, UGC का नया नियम छात्रों के लिए बड़ी शर्त

बेरहम रात: पिता ने चार मासूमों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद फांसी पर झूल गया

पुलिस का ‘गवाह घोटाला’: अदालत भी हैरान, 16 केस में जज का ड्राइवर बना गवाह, एक ने 100 मामलों में दी गवाही |  सिस्टम की धज्जियां उड़ाने वाली कहानी!

दिमाग हिल जाएगा! रेलवे ट्रैक के बीच गर्दन फंसी… मौत तय लग रही थी, लेकिन फिर ऐसा ट्विस्ट आया कि सबके होश उड़ गए!

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें