बेरहम रात: पिता ने चार मासूमों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद फांसी पर झूल गया

शाहजहांपुर

उत्तरप्रदेश (UP) के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) के मानपुर चचरी गांव में बुधवार की रात वहशी बन चुके एक पिता ने अपने ही चार मासूम बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी के फंदे से झूल गया। यह घटना इतनी भयावह थी कि जिसने भी घर के अंदर का दृश्य देखा, उसकी रूह कांप उठी।

पुलिस का ‘गवाह घोटाला’: अदालत भी हैरान, 16 केस में जज का ड्राइवर बना गवाह, एक ने 100 मामलों में दी गवाही |  सिस्टम की धज्जियां उड़ाने वाली कहानी!

सुबह का मंजर देख कांप उठा पूरा गांव
गुरुवार की सुबह जब राजीव के पिता पृथ्वीराज ने दरवाजा खटखटाया, तो भीतर से कोई आवाज नहीं आई। बेचैनी बढ़ी तो किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हुए। सामने का दृश्य ऐसा था जिसे देखकर एक पत्थरदिल इंसान भी कांप जाए। फर्श पर खून से लथपथ पड़ी थीं 13 साल की स्मृति, 9 साल की कीर्ति, 7 साल की प्रगति और 5 साल का मासूम ऋषभ। चारों के गले काट दिए गए थे। कमरे के दूसरे कोने में राजीव का शव झूल रहा था। कुछ ही घंटों पहले जिन बच्चों की हंसी गूंजती थी, वहां अब सन्नाटा था—मौत का सन्नाटा।

मानसिक तनाव बना चार मौतों की वजह
राजीव पिछले एक साल से मानसिक रूप से अस्थिर था। कुछ समय पहले हुए हादसे के बाद से उसका व्यवहार बदल चुका था। कभी-कभी वह हिंसक हो जाता, अजीब हरकतें करता। पत्नी से अनबन हुई तो वह मायके चली गई। घर में बस चार मासूम थे, जिन्हें शायद यह अंदाजा भी नहीं था कि उनका अपना पिता ही एक दिन उनका हत्यारा बन जाएगा।

रात में किसी वक्त राजीव ने पहले अपने बच्चों की एक-एक कर हत्या की। सोते हुए मासूमों पर वार करने से पहले शायद उसकी आत्मा भी कांपी होगी, लेकिन उसने दया नहीं दिखाई। चारों का गला काट डाला। फिर खुद को एक साड़ी के फंदे से टांगकर आत्महत्या कर ली।

गांव में मातम, पुलिस कर रही जांच
गांव में मातम पसरा है। हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल—”कैसे कोई पिता इतना निर्दयी हो सकता है?” पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर जांच कर रही है।

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला मानसिक तनाव और अवसाद का लग रहा है, लेकिन हर एंगल से जांच की जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी कितनी भयानक त्रासदी को जन्म दे सकती है।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

पुलिस का ‘गवाह घोटाला’: अदालत भी हैरान, 16 केस में जज का ड्राइवर बना गवाह, एक ने 100 मामलों में दी गवाही |  सिस्टम की धज्जियां उड़ाने वाली कहानी!

रेलवे के 85,000 कर्मचारियों का प्रमोशन लटका, बोर्ड के फैसले से हड़कंप

पति के थप्पड़ से टूटी चार महीने की गर्भवती अंजलि, फांसी लगाकर दी अपनी जान

दिमाग हिल जाएगा! रेलवे ट्रैक के बीच गर्दन फंसी… मौत तय लग रही थी, लेकिन फिर ऐसा ट्विस्ट आया कि सबके होश उड़ गए!

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें