दौसा में हादसा: घने कोहरे में भिड़े दो वाहन, दस घायल, चार की हालत गंभीर

दौसा 

दौसा जिले में शुक्रवार सुबह-सुबह घने कोहरे के कारण भीषण हादसा हो गया। कोहरे में कम विजबिलिटी के कारण बोलेरो और जीप में भिड़ंत हो गई जिसमें दस लोग घायल हो गए जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसा  महुवा थाना क्षेत्र में महुवा-हिंडौन रोड पर गाजीपुर के पास हुआ। पुलिस के अनुसार हिंडौन से महुवा की ओर आ रही सवारियों से भरी जीप की सामने से बोलेरो से भिडंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि जीप के परखच्चे उड़ गए। इससे जीप सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे के बाद महुवा-हिंडौन रोड़ पर लम्बा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को महुवा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से 4 गंभीर घायलों को दौसा रैफर किया गया है। अस्पताल में भर्ती बाकी 6 लोगों की हालत स्थिर बताई जा रही है। सभी घायल जीप सवार बताए जा रहे हैं।

इनको किया गया रेफर
वीर सिंह निवासी रोड कला, रामअवतार निवासी कोटवाद, बत्तन देवी निवासी ताली व शिवकेश निवासी रोड कला करौली। 6 अन्य घायलों का महुवा सीएचसी में इलाज चल रहा है।

क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?