नई दिल्ली
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जिन आंकड़ों के आधार पर सरकार पर हमला बोला था, उसी डेटा पर CSDS ने माफी मांग ली। संस्था ने माना कि आंकड़े गलत तरीके से पेश हुए और पोस्ट डिलीट कर दी। अब राहुल गांधी के आरोपों की बुनियाद पर सवाल उठ रहे हैं।
भारतीय रेलवे का बड़ा ऐलान | अब सफर के दौरान इस गलती पर लगेगा जुर्माना, यात्रियों पर कसा शिकंजा
CSDS के माफीनामे के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पूरा प्रेस कॉन्फ्रेंस अब सवालों के घेरे में आ गया है। जिन आंकड़ों के दम पर उन्होंने चुनाव आयोग पर वोट चोरी का सीधा हमला बोला था, वही आंकड़े जारी करने वाली संस्था ने अब अपनी गलती मान ली है।
लोकनीति–CSDS के सह-निदेशक संजय कुमार ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर 17 अगस्त को किया अपना पोस्ट डिलीट कर दिया और सार्वजनिक माफी मांग ली। उन्होंने लिखा— “हमारी टीम ने डेटा गलत पढ़ लिया था। यह मेरी गलती थी, ट्वीट हटा दिया गया है। गलत सूचना फैलाने का कोई इरादा नहीं था।”
CSDS का दावा, फिर माफी
संजय कुमार ने पहले दावा किया था कि महाराष्ट्र की रामटेक और देवलाली विधानसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव के मुकाबले लाखों वोट गायब हो गए। उनके अनुसार:
रामटेक सीट: 1.79 लाख (38.45%) वोट कम
देवलाली सीट: 1.67 लाख (36.82%) वोट कम
लेकिन बाद में उन्होंने स्वीकार किया कि यह तुलना गलत थी और डेटा का गलत विश्लेषण हुआ।
कांग्रेस ने इन्हीं आंकड़ों पर मचाया था बवाल
राहुल गांधी ने 7 अगस्त को 1 घंटे 11 मिनट तक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 22 पन्नों का प्रेजेंटेशन दिखाया था। उन्होंने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और EC–BJP गठजोड़ से चुनाव चोरी का आरोप लगाया था। राहुल का कहना था कि महाराष्ट्र नतीजों ने उनके शक को पुख्ता किया।
बीजेपी का पलटवार
बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस और CSDS पर तीखा वार किया। उन्होंने लिखा— “यही है वह संस्था जिस पर राहुल गांधी भरोसा करते हैं। बिना सत्यापन के आंकड़े जारी करना विश्लेषण नहीं, पक्षपात है। संजय कुमार की माफी सबकुछ कह देती है।”
उन्होंने संजय कुमार पर चुटकी लेते हुए पूछा कि “योगेंद्र यादव के इस शिष्य ने आखिरी बार कब सही आंकड़े दिए थे?”
कांग्रेस अभी भी अड़ी
हालांकि कांग्रेस ने साफ किया कि CSDS का डेटा सिर्फ एक स्रोत था। पार्टी प्रवक्ता सुझाता पॉल ने कहा— “हमारे पास और भी सबूत हैं। CSDS ने माफी मांगी, वह उनका फैसला है, हमारा नहीं।”
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
भारतीय रेलवे का बड़ा ऐलान | अब सफर के दौरान इस गलती पर लगेगा जुर्माना, यात्रियों पर कसा शिकंजा
राजस्थान में इन अफसरों की बदली किस्मत | लंबा इंतजार खत्म, अब सीधी एंट्री IAS में
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
