जज की संदिग्ध मौत से सनसनी | न्यायिक अधिकारी पत्नी से विवाद के बीच फंदे पर मिला शव, पिता को किया था ‘परेशानी’ का कॉल

दिल्ली के ग्रीन पार्क में जज अमन शर्मा बाथरूम में फंदे पर मृत पाए गए। मौत से पहले पिता को मानसिक तनाव और वैवाहिक विवाद की जानकारी दी थी। मामला जांच में।

नई दिल्ली 

देश की राजधानी दिल्ली के पॉश सफदरजंग इलाके की एक पॉश कॉलोनी में शनिवार दोपहर जो सामने आया, उसने कानून की कुर्सी पर बैठे एक युवा जज की निजी जिंदगी का दर्दनाक चेहरा उजागर कर दिया। 30 वर्षीय जज अमन कुमार शर्मा अपने ही घर के बाथरूम में मृत पाए गए—और शुरुआती जांच इसे आत्महत्या मान रही है।

11:42 पर क्यों चिल्ला उठे मोबाइल? | अचानक बजे ‘SOS अलर्ट’ ने देशभर में मचाई हलचल, सरकार ने बताया पूरा सच

मौत से पहले ‘डिस्टर्बिंग कॉल’

घटना से ठीक पहले अमन ने अपने पिता को फोन कर कहा—वे मानसिक तनाव में हैं और वैवाहिक विवाद से परेशान हैं। यह कॉल इतना गंभीर था कि पिता उसी रात अलवर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। पिता को पता चला कि अमन और उनकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। अमन ने बताया कि पिछले दो महीनों से वे लगातार मानसिक दबाव में हैं।

घर में विवाद, फिर अचानक सन्नाटा

परिवार के अनुसार घर में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। घटना वाली रात भी विवाद बढ़ा। आरोप है कि बहस इतनी बढ़ी कि पिता को भी घर छोड़ने के लिए कहा गया। हालात बिगड़ते गए, बीच-बचाव की कोशिश भी नाकाम रही।

अब टोल पर नहीं लगेगा ब्रेक: देश का पहला ‘बिना बैरियर’ सिस्टम लॉन्च | गाड़ी दौड़ेगी, पैसा अपने आप कटेगा

बाथरूम से आई मोबाइल की घंटी… और खुला मौत का दरवाजा

कुछ देर बाद जब अमन नजर नहीं आए, तो पिता ने फोन किया—रिंगटोन बाथरूम से सुनाई दी। दरवाजा तोड़ा गया… अंदर अमन पत्नी की चुन्नी से फंदे पर लटके मिले। तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पीसीआर कॉल से खुला मामला

करीब 1:45 बजे पुलिस को पीसीआर कॉल मिली, जो अमन के जीजा ने की थी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अमन कुमार शर्मा कड़कड़डूमा कोर्ट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पद पर तैनात थे। एक युवा जज की इस तरह मौत ने सिस्टम और समाज—दोनों को झकझोर दिया है।

फिलहाल पुलिस आत्महत्या मानकर जांच कर रही है, लेकिन पारिवारिक विवाद, मानसिक तनाव और घटनाक्रम की टाइमलाइन—तीनों ही जांच के केंद्र में हैं।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

गाड़ियां अब करेंगी ‘बात’ और सड़क देगी पहले ही खतरे का अलर्ट | V2X टेक्नोलॉजी से बदलने वाला है भारत का ड्राइविंग सिस्टम

अब नहीं आएगा बुढ़ापा? | शरीर की ‘एजिंग मशीन’ बंद करने वाली जीन दवा पर बड़ा खुलासा

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें