कोटा के राजकीय कला कन्या महाविद्यालय की NCC कैडेट्स ने ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर शहीद स्मारक पहुंचकर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कोटा
ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा की एनसीसी आर्मी विंग की कैडेट्स ने वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद स्मारक पर आयोजित इस कार्यक्रम में कैडेट्स ने माल्यार्पण कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को नमन किया।
महाविद्यालय की एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट पारुल सिंह ने बताया कि 7 राज गर्ल्स बटालियन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में वीर शहीदों की स्मृति में विशेष श्रद्धांजलि सभा और माल्यार्पण कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत बटालियन कमांडिंग अधिकारी कर्नल सुधा केवी द्वारा कैडेट्स को ऑपरेशन सिंदूर के विषय में विस्तार से जानकारी देने के साथ हुई। इसके बाद शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर जवानों को याद किया गया।
इस दौरान यूनिट से सूबेदार भूप सिंह, हवलदार प्रवीन, नरेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कैडेट्स मौजूद रहे।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा चौहान ने कहा कि देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों के कारण ही देशवासी सुरक्षित और शांतिपूर्ण जीवन जी पा रहे हैं। सैनिकों का त्याग और बलिदान हम सभी को राष्ट्रप्रेम और देशसेवा के लिए प्रेरित करता है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
पश्चिम बंगाल में भाजपा राज, शुभेंदु अधिकारी को ताज | 9 मई को लेंगे CM पद की शपथ
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
