सेवा भारती सूरतगढ़ के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दी भव्य प्रस्तुति

सूरतगढ़ 

सूरतगढ़ स्थानीय नवीन आदर्श विद्या मंदिर में रविवार को सेवा भारती सूरतगढ़ का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम रखा गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप  प्रज्जवलन कर मंत्रोच्चार से कार्यक्रम का शुभारंभ  किया गया। सेवा बस्ती बाल संस्कार केंद्र के बालकों द्वारा मंच पर राष्ट्रभक्ति गीतों के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम  रखा गया जिसका सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत माता आश्रम के महन्त योगी रामनाथ अवधूत ने सेवा भारती द्वारा राजस्थान में चल रहे सेवा कार्यों का उल्लेख किया और कहा कि इस समय समाज में छुआछूत और ऊंच नीच का भाव समाप्त कर हमें सामाजिक समरसता का भाव निर्माण करना है और हमारे राष्ट्र को विश्व गुरू बनाना है। यह जिम्मेदारी हर राष्ट्र भक्त नागरिक की होनी चाहिये। सेवा भारती संगठन इसी दिशा में कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता दर्शन भगत परनामी ने की। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश कालवा, ललित सिडाना, काजल छाबड़ा और पूर्व विधायक अशोक नागपाल थे। विशिष्ट अतिथि रामनरेश सेखसरिया, सुभाष गुप्ता और शुकनदेव थे। कार्यक्रम में सेवा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रफुल्ल खत्री, संघ के नगर संघचालक जितेंद्र गुप्ता, जिला प्रचारक जसराज, विभाग पर्यावरण प्रमुख तारा चन्द रतन, रवि स्वामी, शिव गुप्ता, राजेन्द्र स्वामी, राजवीर शर्मा, धनपत सोनी, उमेश मुदगल, भावना स्वामी, डॉ. चेतन कुमार, वंदना श्रीवास्तव और अन्य गणमान्य लोग मातृ शक्ति और बालक उपस्थित थे। संस्था की ओर से सभी आगुन्तक अतिथियों एवम दानदाताओं  को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

दलील पूरी होते ही कोर्ट से बाहर निकले वकील, जज हुए नाराज | इसके बाद फिर ये हुआ | दिल्ली शराब घोटाला मामलाजयपुर में घर में घुसकर महिला का मर्डर, बिस्तर पर मिली लाश | कमरा बंद कर छत के रास्ते फरार हुआ बदमाश

सरकारी बैंक नहीं कर सकते यह काम; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लगाई रोक | अब रद्द हो जाएगा ये सर्कुलर, जानें पूरा मामला

गूगल ने किया ऐसा ट्रांसलेट, इस ट्रेन को बना दिया Murder Express, रेलवे पर भड़क गए लोग | जानिए आगे क्या हुआ

सरकारी बैंक में घटी अनोखी घटना, शॉर्ट्स में बैंक गए कस्टमर को गार्ड ने गेट पर रोका; बोला- पहले पूरे कपड़े पहन कर आओ | देखें ये VIDEO

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें