आ गए ‘एग्ज़िट पोल 2023’ के नतीजे, जानिए किस राज्य में किसकी बन रही है सरकार

नई दिल्ली 

मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना विधानसभा चुनावों के बाद अब गुरूवार को एक्जिट पोल के नतीजे भी आ गएमध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में मतदान पहले ही संपन्न हो चुका है जबकि तेलंगाना में आज ही वोटिंग हुई थीपिछले दो चुनावों में एक्जिट पोल के परिणाम सटीक नहीं आए थी; इसलिए सबको तीन दिसंबर मतगणना की तारीख तक इंतजार करना होगा हालांकि एग्जिट पोल से चुनावी नतीजों की एक तस्वीर पता चल रही है

पांच में से तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है जबकि तेलंगाना में दोनों राजनीतिक दल भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के साथ त्रिकोणीय लड़ाई में हैं मिजोरम में मिज़ो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) राज्य के प्रमुख राजनीतिक दलों में से एक है

राजस्थान विधानसभा चुनाव में बहुमत का आंकड़ा 101 है, जबकि मध्य प्रदेश में 116 है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में 46 सीटों की जरूरत सरकार बनाने के लिए होगी। राजस्थान में 1993 के बाद से अब तक कोई भी सरकार रिपीट नहीं हुई है। ऐसे में इस चुनाव में यह ट्रेंड कायम रहेगा या नहीं, यह देखने वाली बात होगी। सीएम अशोक गहलोत ने दावा किया है कि इस बार राज नहीं बल्कि रिवाज बदलेगा।

राजस्थान में भाजपा सरकार 
एक्जिट पोल के नतीजों के अनुसार राजस्थान में भाजपा की सरकार बनती  दिख रही है न्यूज18 के एक्जिट पोल के अनुसार राजस्थान में भाजपा को 111, कांग्रेस को 74 और अन्य को 14 सीट मिल सकती हैं

वहीं आजतक-एक्सिस माई इंडिया के Exit Poll के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को 86 से 106 सीटें मिल सकती हैं। जबकि बीजेपी के खाते में 80 से 100 सीटें आ सकती हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 41 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है, जबकि कांग्रेस को 42 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।

इसी तरह टाइम्स नौ के सर्वे में भाजपा को 108 से 128 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि कांग्रेस को 56 से 72 और अन्य को 13 से 21 सीटें मिल सकती हैं।

वहीं तीसरे जन एक्जिट पोल में भी राजस्थान में भाजपा की सरकार बनती  दिख रही है। इस पोल के मुताबिक 100 से 120 और कांग्रेस को 62 से 85 सीटें मिलती दिख रही हैं। अन्य को 14 से 15 सीट मिल सकती हैं।  

टीवी 9 पोलस्ट्रैट के सर्वे के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को 90-100 सीटें। भाजपा को 100-110 सीटें और अन्य 5-15 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं पी मार्क के सर्वे के अनुसार राजस्थान में भाजपा को 105-125 सीटें। कांग्रेस को 69-81 सीटें और अन्य 5-15 सीटें मिलने का अनुमान है।   

मध्य प्रदेश में फिर भाजपा  
230 विधानसभा वाली मध्य प्रदेश विधानसभा के एग्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर बताई गई है। न्यूज18 के एक्जिट पोल के अनुसार 116 सीटें भाजपा और 111 सीट कांग्रेस जीत सकती है।

न्यूज 24-चाणक्य ने मध्यप्रदेश में बीजेपी को 151 सीटें दी, जबकि कांग्रेस को 74 सीटें। वहीं, अन्य को पांच सीटें मिलती दिख रही हैं।

जन की बात के सर्वे के मुताबिक भाजपा को 100 से 123 सीटें मिलने का अनुमान है कांग्रेस को 102 से 105, जबकि अन्य के खाते में पांच सीटे जा सकती हैं रिपब्लिक के सर्वे के मुताबिक भाजपा को 118 से 130, कांग्रेस को 97 से 107, अन्य को दो सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है

टीवी 9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रैट के एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्यप्रदेश में कांटे की टक्कर होगी। बीजेपी को 106-116 और कांग्रेस को 111-121 सीटें मिल सकती हैं।

रिपब्लिक भारत का सर्वे
भाजपा को 118-130 सीटें
कांग्रेस को 97-107 सीटें
अन्य को दो सीटें

इंडिया टूडे- एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल

  • भाजपा को 118-130 सीटें
  • कांग्रेस को 97-107 सीटें
  • अन्य को 0-2 सीटें

छत्तीसगढ़ में फाइट टाइट 
छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटे हैं। अधिकांश सर्वे में कांग्रेस को बढ़त का अनुमान है, पार्टी की भाजपा से कांटे की टक्कर है। इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के अनुसार छत्तीसगढ़ के Exit Poll में जिस तरह के नतीजे आए हैं, उसके मुताबिक, कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है। ताजा आए आंकड़ों के मुताबिक अभी तक सामने आया है कि छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस को 36 से 46 सीटों पर भाजपा को जीत मिलेगी तो वहीं कांग्रेस को 40 से 50 सीटों पर जीत मिलेगी।  इसमें भी अन्य को जो सीट मिल रही हैं उनके आंकड़े 1 से 5 तक हैं।

एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बहुमत मिलने के आसार है, कांग्रेस को 41-53 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 36-48 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि अन्य को 0-4 सीटें मिल सकती हैं।

टाइम्स नाउ-ईटीजी के एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक कांग्रेस बहुमत के करीब रह सकती है, पार्टी के हिस्से में 48-56 सीटें आ सकती हैं। भाजपा को 32-40 सीटें मिलने का अनुमान है। साथ ही निर्दलीय 2-4 सीटों पर सफल होने में कामयाब हो सकते हैं।

टीवी 9 पोलस्ट्रैट के एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस को 40-50 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा के हिस्से में 35-45 सीटें आ सकती हैं। साथ ही अन्य को 0-3 सीट से संतोष करना पड़ सकता है।

जबकि न्यूज24-टुडे चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलेगा, पार्टी को 57 सीटें जीतने में सफल होगी। भाजपा को 33 सीटें मिल सकती हैं। जबकि अन्य के खाते में एक भी सीट नहीं जाने का अनुमान है।

तेलंगाना में बीआरएस को लग सकता है झटका 
तेलंगाना में गुरुवार को मतदान के बाद कुल 2290 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो चुकी है। यहां 119 विधानसभा सीटों में से 19 अनुसूचित जाति और 12 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। जन की बात के अनुसार यहां कांग्रेस को 48-64 सीटें मिल सकती हैं। वहीं केसीआर की पार्टी को 40-45 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 7-13 और अन्य को 4-7 सीटें मिल सकती हैं।

इंडिया टीवी-सीएनएक्स के अनुसार, यहां कांग्रेस को 63-79 सीटें मिल सकती हैं। वहीं बीआरएस को 31-47 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 2-4 और अन्य को 5-7 सीटें मिल सकती हैं। 

नई हवा’ की  खबरें  नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

बैंककर्मियों की बढ़ सकती है सैलरी, हफ्ते में सिर्फ पांच दिन करेंगे काम | जानें कहां तक बढ़ी बात

चट्टानों का सीना चीर कर 17 दिन बाद बाहर निकाल लाए 41 जिंदगियां | इन तस्वीरों में देखिए कैसे पूरा हुआ यह रेस्क्यू ऑपरेशन

राजस्थान में अब एक ही दिन में होंगे सभी बार एसोसिएशन के चुनाव, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा  फैसला | जानिए पूरा मामला

मुस्लिमों को खुश करने के लिए सरकार ने लिया ये फैसला, हिंदू त्योहारों की छुट्टियां घटाई, मुस्लिम की बढ़ाई | भाजपा बोली ये स्टेट बन गया अब ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ…’

लीगल ऑफिसर के 236 पदों के लिए निकली भर्ती, यहां जानिए आवेदन का पूरा प्रोसेस

PNB मैनेजर ने सीबीएस सिस्टम से छेड़छाड़ कर किया सवा करोड़ का गबन | मां-पत्नी के नाम से बना डाली फर्जी FD